मोर्चा की नई टीम में इंदौर को झटका: कार डील और धनबल की शिकायतों ने बदला समीकरण; कैलाश विजयवर्गीय का असर दिखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही इंदौर की सियासत में हलचल तेज है। इस बार संगठन ने चौंकाने वाले फैसले लेते हुए कई मजबूत दावेदारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। खास बात यह रही कि धनबल और कथित ‘कार डील’ जैसी शिकायतों ने चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा घोषित नई टीम में इंदौर के आधा दर्जन से अधिक दावेदार मैदान में थे, लेकिन अंतिम सूची में कई बड़े नाम गायब रहे। सूत्रों के अनुसार, इन दावेदारों के खिलाफ शिकायतें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंची थीं, जिनमें आर्थिक प्रभाव और पद के लिए सौदेबाजी जैसे आरोप शामिल थे। एक मामले में तो पद के बदले कार डील की शिकायत सामने आने के बाद संबंधित दावेदार की मजबूत दावेदारी भी खारिज कर दी गई।
इंदौर से इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में इंदौर से विवेक शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि घनश्याम सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अंकित रावल और अमन यादव को सह-कोषाध्यक्ष, नयन दुबे को सोशल मीडिया सह-प्रभारी, स्नीग्धा मौर्य को नीति एवं शोध सह-प्रभारी, भावेश दवे को प्रशिक्षण प्रभारी और आशीष हार्डिया को लीगल कनेक्ट प्रभारी बनाया गया है। महू से अक्षत शर्मा को नमो एप सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अंतिम समय में बदले समीकरण
उपाध्यक्ष और मंत्री जैसे प्रमुख पदों के लिए नयन दुबे को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। उन्हें महापौर पुष्यमित्र भार्गव और प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे का समर्थन भी प्राप्त था। हालांकि, अंतिम समय में समीकरण बदले और विवेक शर्मा आगे निकल गए।
बताया जा रहा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन और हस्तक्षेप ने इस फैसले में निर्णायक भूमिका निभाई, जिससे विवेक को उपाध्यक्ष पद मिल गया। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पृष्ठभूमि से आने वाले घनश्याम सिंह को उनके संगठनात्मक अनुभव के आधार पर मंत्री पद दिया गया। इस फेरबदल से नयन दुबे को सबसे बड़ा झटका लगा, जो बड़े पद की उम्मीद में पहले से सक्रिय तैयारी कर रहे थे।
धनबल वाले दावेदारों की छुट्टी
इस बार संगठन ने स्पष्ट संदेश देते हुए उन दावेदारों को किनारे कर दिया, जिन पर धनबल के इस्तेमाल के आरोप थे। इनमें अक्षत चौधरी और अक्षांशु तिवारी जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। मजबूत राजनीतिक बैकअप के बावजूद इन नामों पर आई शिकायतों के चलते इन्हें सूची से बाहर कर दिया गया।
कुल मिलाकर नई टीम ने यह संकेत दिया है कि संगठन अब छवि और आंतरिक फीडबैक के आधार पर फैसले ले रहा है। इंदौर की राजनीति में इस फैसले के दूरगामी असर देखने को मिल सकते हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!