खबर
Top News

भाजपा नेता के भतीजे पर गंभीर आरोप: महिला से की दुष्कर्म की कोशिश; नाकाम होने पर किया चाकू से हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 4:24 pm
शेयर करें:
भाजपा नेता के भतीजे पर गंभीर आरोप

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे पर एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नाकाम होने पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, घटना 11 अप्रैल की देर रात की है। आरोपी आकाश पटेल घर के पीछे खेत की ओर से पहुंचा और खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुस गया। उसने महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

पति के आने पर भागा आरोपी
आरोप है कि उसने महिला के स्तन को काट दिया और पसलियों पर कई वार किए। घटना के दौरान महिला का पति, जो ड्राइवरी के काम से बाहर गया था, अचानक घर लौट आया। उसने पत्नी को गंभीर हालत में देखा और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया।

6 दिन से अस्पताल में जिंदगी की जंग
घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह पिछले 6 दिनों से उपचाररत है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर करने की सलाह दी है। इलाज के लिए परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

पहले भी दे चुका था धमकी
पीड़िता के पति के अनुसार, आरोपी पहले भी 5 अप्रैल को शराब के नशे में घर में घुसा था और दुष्कर्म की धमकी देकर गया था। घटना वाले दिन आरोपी को यह जानकारी थी कि पति घर पर नहीं है, क्योंकि उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर बाहर जाने की जानकारी देख ली थी।

FIR नहीं होने पर उठे सवाल
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद वे पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन उन्हें अस्पताल जाने की सलाह देकर लौटा दिया गया। 6 दिन बीतने के बाद भी FIR दर्ज नहीं होने से नाराजगी है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली। अस्पताल से मिली एमएलसी रिपोर्ट में इसे पति-पत्नी का विवाद बताया गया, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 2 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 3 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 3 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 4 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 4 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 4 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 4 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 4 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 5 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 5 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 5 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 5 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 5 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!