उम्रकैद से बचने के लिए भागा सीरियल किलर: बोला यूपी जाकर बनना चाहता था डॉन; जेल में अपराधियों से बढ़ा लिए थे संपर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट ग्वालियर।
पुलिस हिरासत से फरार हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपी और सीरियल किलर हनी दुबे को पुलिस ने गुरुवार को कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद बहोड़ापुर थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह उम्रकैद की सजा काटते-काटते पूरी जिंदगी जेल में नहीं बिताना चाहता था, इसलिए फरार हुआ था। उसका इरादा उत्तर प्रदेश पहुंचकर अपराध की दुनिया में अपना वर्चस्व स्थापित करने और 'डॉन' बनने का था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी फरार होने की कोशिश कर चुका था और इस बार भी सुनियोजित तरीके से भागने की साजिश रची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रशासन ने उसकी जेल बदलने का फैसला किया है। उसे केंद्रीय जेल ग्वालियर से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। पुलिस को जानकारी मिली है कि जेल में रहते हुए उसने कई अपराधियों से संपर्क बढ़ा लिए थे।
15 दिन की पैरोल पर गया था, फिर हो गया फरार
हनी दुबे गुना के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे 6 जुलाई को 15 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। उसकी मां पूनम दुबे उर्फ पक्का भी पैरोल पर बाहर आई थी।
21 जुलाई को पैरोल अवधि समाप्त होने पर उसकी मां तो वापस जेल लौट गई, लेकिन हनी दुबे फरार हो गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने बहोड़ापुर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
अब बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस और जेल प्रशासन आरोपी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि जेल बदलने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने से उसके अपराधियों से संपर्क पर रोक लगेगी और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!