निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं: दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत; एक की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
जिले के मुलताई नगर में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में उतरने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मुलताई के भगत सिंह वार्ड स्थित एक मकान में सेप्टिक टैंक निर्माण का कार्य चल रहा था।
सेप्टिक टैंक निर्माण का कार्य चल रहा था
जानकारी के अनुसार, मुलताई के भगत सिंह वार्ड स्थित एक मकान में सेप्टिक टैंक निर्माण का कार्य चल रहा था। बुधवार शाम काम के दौरान एक मजदूर टैंक के भीतर उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। उसे देखने और बचाने के लिए उसका सगा भाई भी टैंक में उतरा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका।
बचाने गया तीसरा मजदूर भी हुआ बेहोश
दोनों भाइयों के बाहर नहीं आने पर उनके साथ काम कर रहा एक अन्य मजदूर टैंक के पास पहुंचा। अंदर झांककर देखा तो दोनों अचेत पड़े थे। मदद के लिए आवाज लगाते समय उसकी भी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस की आशंका
प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से बंद पड़े टैंक के भीतर ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस जमा होने के कारण मजदूरों का दम घुट गया।हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
यह हादसा एक बार फिर बंद और सीमित स्थानों में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे टैंकों में उतरने से पहले गैस जांच, ऑक्सीजन स्तर की जांच और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य होता है।एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!