तीन दिन बाद जागी संवेदना डीन ने आठ पर की कार्रवाई: दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है आदर्श; शासन से सहायता के प्रयास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक अपने बीमार 11 वर्ष के बच्चे को कड़ी धूप में स्ट्रेचर पर धकेलते हुए माता-पिता द्वारा ले जाने के मामले में अब जाकर संवेदना जागी और आठ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई है।
डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने दो डॉक्टरों को शोकाज नोटिस, एक का सात दिन का वेतन काटने, तीन नर्सिंग ऑफिसरों की एक-एक दिन की सैलरी काटने के अलावा सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं समाप्त कर दी।
डॉ. घनघोरिया ने बताया कि एम वाय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. परेश सोधिया को नोटिस जारी किया गया है। सीनियर रेसिडेंट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का वेतन काटा गया है।
नर्स प्रीति मेहता, ज्योति तमोली और फारूक अली का एक-एक दिन का, विजय कांबले का दो दिन का वेतन काटा गया है। सिक्योरिटी सुपरवाइजर राजेश मिश्रा और हेल्प डेस्क कर्मचारी नरेंद्र महाजन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
वहीं, आउटसोर्स एजेंसी एचएलएल हाइट्स कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 11 वर्षीय आदर्श मलक दुर्लभ बीमारी और गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या से पीड़ित है। उसके माता-पिता 15 दिन से उसका इलाज एमवाय अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन उसे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया।
आरोप है कि अस्पताल ने समय पर एम्बुलेंस और स्टाफ की व्यवस्था नहीं की। जिसके बाद वे खुद उसे स्ट्रेचर पर लेकर एमवाय अस्पताल से करीब एक किमी दूर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे।
चिलचिलाती धूप में बच्चे को मां ठंडे पानी की पट्टी सिर पर रखकर चलती रही हालांकि आदर्श को बीमारी के कारण पसीना नहीं आता। स्ट्रेचर पर बच्चे को ले जाते वीडियो वायरल हुआ था और सोशल मीडिया पर लोगों ने एमवाय प्रशासन को काफी बुरा-भला कहा।
इसके बाद कल डॉ. घनघोरिया जागे और उन्होंने कार्रवाई की। इससे पूर्व चूहा कांड में भी काफी दिनों बाद कार्रवाई की गई थी। ओपीडी में नर्सों के बीच विवाद में तो कोई कार्रवाई की ही नहीं गई। पिता गोलू मलक के अनुसार, बेटा चलने-फिरने में असमर्थ है।
पहले उसे चेस्ट वार्ड में भर्ती कराया गया था। बाद में 20 मई से एमवाय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रीढ़ संबंधी बेल्ट लगवाने के लिए उसे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भेजा गया था।
उसके अभी भी दूध के दांत ही है। मां ज्योति मलक ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें फिर एमवाय अस्पताल भेज दिया गया।
इसके बाद दोनों पति-पत्नी बच्चे को उसी स्ट्रेचर पर लिटाकर तपती धूप में वापस एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। आदर्श को गर्मी सहन नहीं कर पाता। उसे हाइपोहाइड्रोटिक एक्टोडर्मल डिस्प्लेसिया नामक दुर्लभ बीमारी है।
इस बीमारी में पसीना बनाने वाली ग्रंथियां सामान्य रूप से विकसित नहीं होतीं। मरीज को बहुत कम या बिल्कुल पसीना नहीं आता। इसका असर बाल, दांत और त्वचा के विकास पर भी पड़ता है। उसका शारीरिक विकास सामान्य बच्चों की तुलना में काफी कम है। उसका वजन भी नहीं बढ़ रहा।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!