सनसनीखेज वारदात का खुलासा: प्रेमिका के किए तीन टुकड़े; एक हिस्सा फ्रिज में रख दिया, खुद थाने पहुंचकर अपराध किया कबूल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विशाखापत्तनम।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें खुलासा हुआ कि एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। आरोपी ने वारदात के बाद खुद पुलिस थाने पहुंचकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपी चिंतादा रविंद्र (35) भारतीय नौसेना में कार्यरत है और INS डेगा में तैनात है। रविवार दोपहर उसने अपनी 29 वर्षीय प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया था। शाम के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि रविंद्र ने चाकू से उसकी हत्या कर दी।
शव के टुकड़े कर छिपाए
हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव के तीन टुकड़े किए। एक हिस्सा फ्रिज में छिपा दिया, दूसरा बोरे में भरकर बेड के नीचे रख दिया और तीसरा यानी सिर को सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर से शव के दो हिस्से बरामद कर लिए गए, जबकि सिर अभी तक नहीं मिला है।
5 साल से चल रहा था संबंध
जांच में सामने आया है कि रविंद्र और मोनिका की मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। पिछले करीब 5 साल से दोनों के बीच संबंध थे और वे अलग-अलग स्थानों पर मिलते रहते थे। घटना के समय आरोपी की पत्नी अपने मायके (विजयनगरम) गई हुई थी, जिसका फायदा उठाकर उसने प्रेमिका को घर बुलाया।
पैसों और रिश्ते को लेकर विवाद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का दावा है कि मोनिका ने उससे करीब 3.5 लाख रुपए लिए थे और वह अक्सर उनके रिश्ते का खुलासा करने की धमकी देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि रविंद्र ने हत्या की योजना के तहत पहले दुकान से चाकू खरीदने की कोशिश की, और न मिलने पर ऑनलाइन चाकू मंगवाया।
खुद पहुंचा थाने, किया सरेंडर
वारदात के बाद आरोपी सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव के हिस्से बरामद किए। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
श्रद्धा वॉकर केस जैसी क्रूरता
यह मामला श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिलाता है, जिसमें आरोपी ने हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रखा और बाद में अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाया था।
संबंधित समाचार

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!