देर रात शहर में सनसनीखेज घटना: ऐसे हुआ खुलासा; घर के बाहर खड़े वाहनों को किया आग के हवाले, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई। बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाते हुए उनमें आग लगा दी। घटना में एक ऑटो रिक्शा, दो बाइक, बिजली मीटर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। बदबू आने और पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिवार के लोग बाहर निकले तो आरोपियों को मौके से भागते हुए देखा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पहले हुआ विवाद, फिर रात में आगजनी
बाणगंगा पुलिस के अनुसार साईं सुमन कॉलोनी निवासी संजय डाबी ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार रात उनके घर के सामने जीत उर्फ बब्बन यादव और अर्पित ठाकुर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। संजय ने उन्हें समझाते हुए कहा कि घर में मेहमान आए हुए हैं और इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए, लेकिन देर रात उन्होंने कथित तौर पर आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया।
जलने की बदबू से खुला मामला
रात में भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। कुछ देर बाद आसपास जलने की तेज बदबू फैलने लगी। इसी दौरान पड़ोसियों ने शोर मचाकर लोगों को जगाया। संजय और उनके परिजन जब घर से बाहर निकले तो देखा कि घर के सामने खड़ी उनकी ऑटो रिक्शा और पड़ोसी जयप्रसाद की बाइक समेत अन्य वाहन आग की लपटों में घिरे हुए हैं।
आरोपियों को देखकर दौड़े लोग
पीड़ित के अनुसार आग लगी देख उन्होंने आसपास नजर दौड़ाई तो दोनों आरोपी घटनास्थल के पास दिखाई दिए। उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
आगजनी में एक ऑटो रिक्शा, दो मोटरसाइकिलें, बिजली मीटर और आसपास रखा अन्य सामान जल गया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस पुरानी रंजिश और विवाद को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी जीत उर्फ बब्बन यादव और अर्पित ठाकुर के खिलाफ आगजनी और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और वारदात के तरीके की पुष्टि की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने रात में हुई इस घटना पर चिंता जताते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। आगजनी की घटना से कॉलोनी के रहवासी दहशत में हैं।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!