सनसनीखेज घटना: वीडियो कॉल के बाद छात्र ने खुद को मारी गोली; दूसरे कमरे में मैच देख रहे थे दोस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
19 वर्षीय बी.फॉर्मा छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से कुछ मिनट पहले वह परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
मूल रूप से मैहर निवासी था
पुलिस के मुताबिक, मृतक सौरभ पटेल (19) मूल रूप से मैहर का रहने वाला था और इंदौर के नेहरू नगर में अपने दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह खंडवा रोड स्थित बीएम कॉलेज से बी.फॉर्मा की पढ़ाई कर रहा था।
VIDEO कॉल के बाद उठाया खौफनाक कदम
शनिवार शाम करीब 6:40 बजे सौरभ कमरे में अकेला था, जबकि उसके दोस्त पास के कमरे में इंडियन प्रीमियर लीग का मैच देख रहे थे। इसी दौरान सौरभ ने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की।
पिता को पैसे किए ट्रांसफर
बातचीत के बीच उसके पिता का फोन आया, जिसमें उन्होंने सब्जी खरीदने के लिए 75 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। सौरभ ने तुरंत पैसे भेज भी दिए। इसके कुछ ही मिनट बाद उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाई और अपने सीने में गोली मार ली।
गोली की आवाज सुन दौड़े दोस्त
अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद उसके दोस्त भागकर पहुंचे। उस समय सौरभ गंभीर हालत में तड़प रहा था। घबराए साथियों ने तुरंत उसके पिता को सूचना दी। पिता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सौरभ की मौत हो चुकी थी।
पिता 15 दिन पहले ही रहने आए थे
जानकारी के अनुसार, सौरभ अपने दोस्तों नीरज, नयन और रवि के साथ पिछले एक साल से किराए के मकान में रह रहा था। करीब 15-20 दिन पहले उसके पिता धर्मराज पटेल भी इंदौर आकर उसके साथ रहने लगे थे। वे एक ज्वेलरी दुकान पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और उनकी नाइट ड्यूटी रहती थी। घटना के समय वे सब्जी लेने बाजार गए हुए थे।
आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरभ किसी लड़की से बात करता था, हालांकि हाल के दिनों में उसकी बातचीत कम हो गई थी। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। पिता धर्मराज पटेल का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दोस्तों ने बताया कि सौरभ सामान्य दिख रहा था और किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं कर रहा था। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
संबंधित समाचार

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:4 पर FIR दर्ज; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!