खबर
Top News

महिला का सिर कटा शव मिलने से फैली सनसनी: सिर अभी भी गायब; इलाके में दहशत

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मार्च 2026, 5:42 pm
657 views
शेयर करें:
महिला का सिर कटा शव मिलने से फैली सनसनी

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां लोही गांव (बिछिया थाना क्षेत्र) में 60 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

धड़ मिला, सिर अब तक गायब
मृतका की पहचान लीला पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव धड़ से अलग अवस्था में मिला, जबकि सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है।

मौके पर पहुंची पुलिस, सर्च ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

हर एंगल से जांच
एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संभावित सुराग जुटाने की कोशिश जारी है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

जल्द खुलासे का दावा
पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!