घर में 4 शव मिलने से फैली सनसनी: फंदे पर लटका था पति; पत्नी फर्श पर, बिस्तर पर थे 2 मासूम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुजफ्फरनगर।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घर के अंदर मिला खौफनाक मंजर
पुलिस के अनुसार, सरवट निवासी इरशाद (32), जो पेशे से पेंटर था, अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला और परिवार के लोग बाहर नहीं आए, तो इरशाद के भाई नौशाद मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने पर अंदर का मंजर देखकर सभी दंग रह गए।
एक कमरे में इरशाद का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी नूरीन (28) फर्श पर मृत पड़ी थी। वहीं, दो साल का बेटा आहिल और एक माह की बेटी अक्शा बिस्तर पर मृत पाए गए।
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही संजय कुमार वर्मा (एसएसपी) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
हत्या या आत्महत्या? दोनों एंगल पर जांच
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला सामूहिक आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले घर में ईदी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि इरशाद ने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या की हो, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
कारणों को लेकर कई आशंकाएं
घटना के पीछे पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!