पति-पत्नी के शव मिलने से फैली सनसनी: शादी के जोड़े में पंखे से लटके मिले; तीन साल पहले की थी लव मैरिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के शव घर में पंखे से लटके मिले। दोनों ने शादी के जोड़े पहन रखे थे, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।
शव फंदे पर लटके देखे
यह घटना रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित मुठिया टोला की है। बुधवार देर रात परिजनों ने कमरे में दोनों के शव फंदे पर लटके देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पंचनामा तैयार किया
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है।
तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह
दोनों ने करीब तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और परिवार के अनुसार सामान्य जीवन जी रहे थे। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र की मां का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में पिता व छोटा भाई ही हैं।
दोनों में नहीं था कोई विवाद
राजेंद्र मजदूरी करता था और उसके पास थोड़ी कृषि भूमि भी थी। परिवार के मुताबिक दोनों के बीच किसी तरह का विवाद या तनाव सामने नहीं आया है।
शादी के जोड़े में थे दोनों
घटना के वक्त काजल ने शादी का जोड़ा (साड़ी) और राजेंद्र ने शादी का सूट पहन रखा था। उनकी शादी को तीन साल हो चुके थे, लेकिन उन्हें संतान नहीं थी।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले को लेकर सुनील शर्मा ने बताया कि मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!