वरिष्ठ महिला इंजीनियर ने आत्महत्या की कोशिश: पति ने फंदे से उतारा; एमवाय अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की एक वरिष्ठ महिला इंजीनियर ने आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते पति और आसपास के लोगों ने उन्हें फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।
पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान आरती यादव, निवासी साकेत रोड के रूप में हुई है। वे पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठ इंजीनियर हैं और सरकारी आवास में रहती हैं। उनके पति निलेश यादव भी पीडब्ल्यूडी में पदस्थ हैं।
पति ने दिखाई तत्परता, बची जान
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर आरती यादव ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही उनके पति निलेश यादव मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने के प्रयास में जुटे हैं।
घरेलू विवाद की आशंका
प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। महिला के भाई उपेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि आरती और उनके पति के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। पुलिस इसी पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज
आरती यादव का मायका सुखलिया क्षेत्र में है, जबकि उनकी ससुराल झाबुआ में है। उनकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। पलासिया थाना पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पति सहित अन्य परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!