खबर
Top News

इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट: 50 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी तकनीक; मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, इन पर होगा मंथन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अक्टूबर 2026, 11:26 am
शेयर करें:
इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने और निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए 23 और 24 अक्टूबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026’ आयोजित होगी।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री
दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश की सेमीकंडक्टर कंपनियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले दिन उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

उभरती तकनीकों पर चर्चा होगी
समिट में चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर विनिर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और उभरती तकनीकों पर चर्चा होगी।

आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में निवेश के अवसर बढ़ाने के साथ उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

50 से अधिक कंपनियां प्रदर्शित करेंगी अपनी तकनीक
समिट में 50 से अधिक कंपनियां अपने उत्पादों, तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन करेंगी।

इनमें चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग एवं टेस्टिंग, उपकरण, सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़ी कंपनियां शामिल होंगी।

आयोजन के दौरान 8 पैनल चर्चाएं, 5 राउंडटेबल बैठकें और 2 मुख्य व्याख्यान प्रस्तावित हैं।

पहले दिन मध्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर पैकेजिंग एवं टेस्टिंग हब के रूप में विकसित करने, फैबलेस इकोसिस्टम, विनिर्माण और आपूर्ति शृंखला जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा AI इंफ्रास्ट्रक्चर, बौद्धिक संपदा और शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

दूसरे दिन AI, चिप टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप पर चर्चा
समिट के दूसरे दिन चिप टेक्नोलॉजी, AI, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्माण, डिजाइन सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास और तकनीकी प्रतिभाओं को तैयार करने जैसे विषयों पर मंथन होगा।

फोटोनिक्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) से जुड़ी बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।

‘मध्य प्रदेश सेमीकॉन स्टार्टअप प्रतियोगिता’ के अंतिम चरण में चयनित विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप और नए तकनीकी समाधानों को प्रोत्साहित करना है।

सेमीकंडक्टर नीति में 25 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान
राज्य सरकार ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए ‘मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2025’ को मंजूरी दी है।

दी गई जानकारी के अनुसार, नीति में 25 प्रतिशत सब्सिडी और 10 साल तक 2 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

इसी क्षेत्र में पारस सेमीकंडक्टर्स ने 6,200 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश से उन्नत सेमीकंडक्टर असेंबली एवं टेस्टिंग (OSAT) सुविधा स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रस्तावित परियोजना से प्रदेश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण और उससे जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं हैं।

निवेश और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
समिट के जरिए निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध अवसरों और नीतिगत प्रोत्साहनों से परिचित कराया जाएगा।

सरकार का जोर सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए तकनीकी अधोसंरचना, अनुसंधान, नवाचार और कुशल मानव संसाधन विकसित करने पर है।

उम्मीद है कि इस आयोजन से उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ेगा तथा प्रदेश में सेमीकंडक्टर से जुड़े निवेश और तकनीकी विकास को नई दिशा मिलेगी।

संबंधित समाचार

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट
Top News

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

7 minutes ago
कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

15 minutes ago
शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

32 minutes ago
साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया
Top News

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

34 minutes ago
वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट
Top News

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

41 minutes ago
लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष
Top News

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

about 1 hour ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

about 1 hour ago
टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां
Top News

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

about 1 hour ago
विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर
Top News

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

about 2 hours ago
महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा
Top News

महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा:महाअष्टमी पर मदिरा की धार के साथ 26 किमी की यात्रा पर निकला शासकीय दल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग:हमले के बाद खुद घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे अभिनेता

about 2 hours ago
हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 19 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 19 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 19 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 19 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!