खबर
Top News

सुरक्षा जांच: सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं तो रजिस्ट्रेशन होगा रद्द; मालिकों को नोटिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
सुरक्षा जांच

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बसों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू हो गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर परिवहन विभाग ने राज्य की करीब 2400 बसों की जांच शुरू कर दी है।

जिन बसों की बॉडी का अनिवार्य फॉर्म 22A-2 (सेफ्टी सर्टिफिकेट) केंद्रीय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, उनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

आरटीओ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी
नियमों का पालन नहीं होने पर संबंधित बसों का पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) निरस्त किया जा सकता है। साथ ही बिना प्रमाणपत्र के पंजीयन करने वाले आरटीओ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

अब पोर्टल पर खुद अपलोड करना होगा फॉर्म 22A-2
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में बस बॉडी निर्माताओं के लिए फॉर्म 22A-2 अनिवार्य किया है। इस प्रमाणपत्र से यह सुनिश्चित किया जाता है कि बस की बॉडी में इस्तेमाल सामग्री, फायर सेफ्टी मानक और प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन किया गया है।

अब बस बॉडी निर्माताओं को यह प्रमाणपत्र मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपलोड करना होगा। जिन बसों का प्रमाणपत्र पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होगा, उनका पंजीयन अमान्य माना जा सकता है।

आग की घटनाओं के बाद सख्ती
हाल के वर्षों में बसों में आग लगने और सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है। पहले बॉडी निर्माता केवल फॉर्म 22-बी के तहत घोषणा पत्र देते थे, लेकिन अब फॉर्म 22A-2 को अनिवार्य कर दिया गया है।

परिवहन विभाग ने जारी किए नोटिस
परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश के बाद विभाग ने संबंधित बस मालिकों को नोटिस भेजे हैं। मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश को करीब 2400 बसों की सूची उपलब्ध कराई गई है।

हालांकि, परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनमें से लगभग 1600 बसें कंपनियों द्वारा निर्मित हैं, जिनके पास पहले से वैध प्रमाणपत्र उपलब्ध हैं।

बस मालिकों ने जताया विरोध
बस संचालकों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर नोटिस का विरोध किया है। उनका कहना है कि यदि आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था तो आरटीओ ने उन बसों का पंजीयन कैसे कर दिया।

बस मालिकों का यह भी कहना है कि सितंबर 2025 में नियम लागू होने से पहले ही कई बसों की बॉडी बनाने का काम शुरू हो चुका था। ऐसे मामलों में पुराने नियम लागू होने चाहिए।

मिल सकती है राहत
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन बसों की बॉडी का निर्माण नए नियम लागू होने से पहले शुरू हो गया था, उन्हें केंद्र सरकार की ओर से राहत मिल सकती है। ऐसे मामलों में मध्य प्रदेश के बस मालिकों को भी छूट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 2 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 3 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 3 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 3 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 4 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 4 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 4 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 5 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 5 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 5 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 5 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 5 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 6 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 6 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!