खबर
Top News

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार: नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 2:53 pm
शेयर करें:
अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार

गेट पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की निगरानी फेल, गरबा स्थल पर बेसुध होकर लेटा रहा युवक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिलाओं की सुरक्षा और अनुशासन के दावों के बीच अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। प्रवेश द्वार पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद नशे में धुत युवक गरबा स्थल तक पहुंच गया और वहां बेसुध होकर लेट गया।

युवक की हरकत से गरबा करने पहुंची युवतियां घबरा गईं और हंगामे की स्थिति बन गई। सवाल यह है कि जब गेट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले मौजूद थे, तो नशे में धुत युवक की जांच किए बिना उसे अंदर प्रवेश कैसे मिल गया?

जानकारी के अनुसार, बायपास रोड स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड में आयोजित अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में युवक नशे की हालत में घुस गया। नशा इतना था कि वह परिसर में ही लेट गया।

उसकी हालत देखकर मौजूद लोगों ने आवाज लगाकर उठाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। युवक की हरकत से गरबा कर रही युवतियां घबरा गईं। हंगामा होने पर बाउंसर मौके पर पहुंचे। युवक की हालत इतनी खराब थी कि उठने के लिए कहने के बावजूद वह नहीं उठा।

इसके बाद बाउंसरों ने उसके मुंह पर पानी डाला, लेकिन वह बेसुध पड़ा रहा। आखिरकार सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात बाउंसर उसे उठाकर गरबा स्थल से बाहर ले गए। घटना ने आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए।

जोन-2 के विजयनगर थाना क्षेत्र में इसी तरह की घटना सामने आने पर पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया। इतना ही नहीं, आयोजन की अनुमति निरस्त करने के साथ गार्डन को भी सील कर दिया। ऐसे में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में नशे में धुत युवक के प्रवेश और महिलाओं के बीच हंगामे के मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखना होगा।

संबंधित समाचार

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

10 minutes ago
जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला
Top News

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

14 minutes ago
कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस
Top News

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

35 minutes ago
बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!
Indore

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

about 1 hour ago
भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

about 1 hour ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

about 1 hour ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
पंडाल में नशेड़ी
Top News

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

about 1 hour ago
व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

about 2 hours ago
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल
Top News

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

about 2 hours ago
अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी
Top News

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

about 2 hours ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

about 2 hours ago
सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा
Indore

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

about 2 hours ago
लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय
Top News

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

about 2 hours ago
ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर
Top News

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

about 2 hours ago
जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो
Top News

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

about 2 hours ago
एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए
Top News

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

about 3 hours ago
21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण
Top News

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!