कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच आज दूसरी दौर की वार्ता: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी सीजेपी; आंदोलन का 35 वां दिन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच दूसरे दौर की अहम बातचीत होगी। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की जाएगी। आंदोलन के 35वें दिन हो रही इस वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि पिछली बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी।
इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। उसके बाद सरकार ने दावा किया कि उसने चार बार CJP को बातचीत के लिए आमंत्रित किया, लेकिन संगठन के प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं CJP ने सरकार के इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी मंत्री के निजी आवास पर बातचीत नहीं करना चाहता था और उसकी मांग थी कि वार्ता किसी तटस्थ (न्यूट्रल) स्थान पर आयोजित की जाए। इसी के बाद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब को बैठक के लिए चुना गया।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
CJP ने स्पष्ट किया है कि उसकी प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की है और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार लगातार बढ़ते जनदबाव में है। उनका दावा है कि इसी दबाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी करना पड़ा।
रांका ने कहा कि सरकार आंदोलन को कमजोर दिखाने की कोशिश कर रही है, लेकिन देशभर से मिल रहे समर्थन के कारण उसे बातचीत की मेज पर आना पड़ा है। उन्होंने दोहराया कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा और सरकार को ठोस कार्रवाई करनी होगी।
प्रधानमंत्री ने देर रात जारी किया वीडियो संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नया कानून लाएगी। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया। हालांकि CJP ने इसे आंदोलन के दबाव का परिणाम बताते हुए कहा कि केवल कानून बनाने की घोषणा पर्याप्त नहीं है और जिम्मेदारी तय करते हुए इस्तीफे एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
सोनम वांगचुक ने 26वें दिन समाप्त किया अनशन
इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त कर दिया। गुरुवार रात लगभग 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। वांगचुक की तबीयत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर सेंट्रल दिल्ली के राजीव चौक, लोक कल्याण मार्ग सहित कुल 17 मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।
गुरुवार देर रात संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी और बढ़ा दी।
देशभर में प्रदर्शन का ऐलान
CJP ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन का भी आह्वान किया है। संगठन का कहना है कि विभिन्न राज्यों में समर्थक जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अब सभी की निगाहें होने वाली वार्ता पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि यदि इस बैठक में कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता, तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!