10 लाख रुपए चोरी में सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी काउंटी वॉक में कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है, जिसमें नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए और कॉलोनी में संदिग्ध रूप से घूमते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित कारोबारी संजय भाटिया ने बताया कि वे 17 अप्रैल को अपने परिवार के साथ जयपुर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाया। कल सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी से करीब 8 लाख रुपये के जेवर और लगभग 1.5 लाख रुपये नकद गायब पाए गए। कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपए की चोरी की पुष्टि हुई है।
सीसीटीवी में दिखे आधा दर्जन बदमाश—रैकी के बाद वारदात की आशंका
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। फुटेज में करीब 5 से 6 नकाबपोश बदमाश कॉलोनी में घूमते हुए नजर आए हैं। पुलिस को आशंका है कि बदमाश किसी वाहन से कॉलोनी में पहुंचे थे और पहले पूरी रैकी की गई थी।
इसके बाद सुनियोजित तरीके से घर का ताला तोड़कर भीतर घुसकर चोरी को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में बाहरी आवाजाही पर पर्याप्त निगरानी नहीं है, जिससे बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
पुलिस जांच में जुटी, फुटेज के आधार पर तलाश जारी
कनाडिया पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के इलाकों और संभावित रास्तों की जांच कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!