खबर
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या: बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 12:39 pm
शेयर करें:
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
भानतलैया के सिंधी कैंप इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गणेश प्रतिमा तैयार कर रहे एक मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान बब्बा उर्फ मनोज सोनकर (48) के रूप में हुई है।

पुरानी रंजिश की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

प्रतिमा बनाकर पंडाल से बाहर निकले, तभी चली गोली
मनोज सोनकर कई वर्षों से गणेश उत्सव के सीजन में अपने घर के पास प्रतिमाएं बनाने का काम करते थे। शुक्रवार रात भी वे गणेश प्रतिमा तैयार करने में जुटे हुए थे। प्रतिमा का काम पूरा करने के बाद जैसे ही वे पंडाल से बाहर निकले, तभी बाइक से आए 2 से 3 युवकों ने उन पर गोली चला दी।

साथी मूर्तिकारों ने पहुंचाया थाने, अस्पताल में मौत
गोली उनके पेट में लगी और वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास प्रतिमाएं बना रहे लोग मौके पर पहुंचे। घायल मनोज को तत्काल हनुमानताल थाने ले जाया गया। वहां से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान मनोज सोनकर ने दम तोड़ दिया।

शुभम मराठा से विवाद की बात सामने आई
एएसपी आयुष जाखड़ के मुताबिक मनोज सोनकर का शुभम मराठा समेत कुछ अन्य लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि परिवार के सदस्य भी फिलहाल हत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस को वारदात में 3-4 अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है।

हालांकि आरोपियों की वास्तविक भूमिका और उनकी संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाए जा रहे सुराग
हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी आयुष जाखड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

9 minutes ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

17 minutes ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

35 minutes ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

35 minutes ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

about 1 hour ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

about 1 hour ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

about 1 hour ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

about 1 hour ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

about 1 hour ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

about 2 hours ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

about 2 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 18 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 19 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 19 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 19 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 19 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!