तेज रफ्तार हाईवा का शिकार बनी स्कूटी सवार की मौत: वाहन 50 मीटर तक घिसटने से लगी आग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर के बाद स्कूटी वाहन के नीचे फंस गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। घर्षण के कारण स्कूटी और हाईवा के निचले हिस्से में आग लग गई, जिसे बाद में फायर ब्रिगेड ने काबू किया।घटना खजरी खिरिया बाईपास पर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवक बाईपास मार्ग से जबलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवा ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद हाईवा के नीचे फंस गई स्कूटी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी हाईवा के नीचे फंस गई। वाहन काफी दूरी तक घिसटता रहा, जिससे आग लग गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर हुई युवक की मौत
हादसा इतना गंभीर था कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
पुलिस ने हाईवा जब्त किया
घटना की सूचना मिलते ही माढ़ोताल और हनुमानताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया के अनुसार, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
हादसे के कारणों की जांच
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चालक की गिरफ्तारी और तकनीकी जांच रिपोर्ट के बाद पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!