नाम में ‘सौदागर’: जेब में ब्राउन शुगर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नाम ही जब ‘सौदागर’ हो तो नशे की सौदागीरी से दूरी भला कैसे रहती! राहुल सौदागर ब्राउन शुगर की खेप लेकर कारोबार जमाने की तैयारी में था, लेकिन क्राइम ब्रांच ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड पर सुनसान जगह में खड़ा आरोपी तस्कर पुलिस को देखते ही खुद को पाक साफ बताने लगा, लेकिन तलाशी में उसके पास जेब से 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर निकलते ही उसकी सारी सफाई धरी रह गई। क्राइम ब्रांच ने नशे की खेप जब्त कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि आरोपी पहले से ही नशे और आबकारी के कई मामलों में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है।
क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार 31 अगस्त को टीम नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए सक्रिय थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड, अरविंदो लवकुश चौराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल सौदागर, निवासी छत्रीपुरा बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो जेब से 18.89 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक राहुल सौदागर ई-रिक्शा चलाता है। पूछताछ में उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि बरामद खेप अकेले उसके इस्तेमाल के लिए नहीं थी, बल्कि इसकी सप्लाई की तैयारी थी।
पहले भी एनडीपीएस के मामलों में फंसा
राहुल सौदागर का पुलिस रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ छत्रीपुरा थाने सहित अन्य थानों में एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2021 और 2022 में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!