खबर
Top News

भ्रष्ट तंत्र के चलते सैटेलाइट निगरानी भी बेअसर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 5:42 pm
शेयर करें:
भ्रष्ट तंत्र के चलते सैटेलाइट निगरानी भी बेअसर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध निर्माण, बगैर अनुमति तनी व्यावसायिक इमारतों, बगीचों और शासकीय भूमि पर कब्जों तथा नक्शे के विपरीत निर्माण की भरमार के बीच नगर निगम सैटेलाइट के जरिए निगरानी की बात कर रहा है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है जब निगम का जमीनी अमला आंखों के सामने अवैध निर्माण देखता रहा, शिकायतें होती रहीं, नोटिस जारी होते रहे और अधिकारी कार्रवाई नहीं कर सके, तब सैटेलाइट तकनीक आखिर क्या कर लेगी?

प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों, बगीचों और व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमों को ताक पर रख किए गए निर्माण किसी से छिपे नहीं हैं। अनेक मामलों में निगम को लिखित शिकायतें भी प्राप्त हुईं, मौके पर निरीक्षण भी हुए और नोटिस जारी करने की औपचारिकता भी पूरी की गई।

2023 से पहले के अवैध निर्माणों पर मौन क्यों? : नगर निगम ने जिस प्रॉपर्टी इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (पीआईएमएस) पोर्टल की शुरुआत की है, उसमें जनवरी 2023 के बाद के निर्माण कार्यों का डेटा और सैटेलाइट इमेज

शामिल किए जाने की बात कही जा रही है। इससे एक नया सवाल खड़ा हो गया है आखिर वर्ष 2023 से पहले हुए हजारों नियम विरुद्ध निर्माणों का क्या होगा?

नोटिस की नौटंकी और नेताओं के संरक्षण के आरोपों के बीच निगम पर गंभीर सवाल
जवाब देने से बच रहे अधिकारी : आयुक्त, अपर आयुक्त और भवन विभाग के अधिकारी इन मामलों में जवाब देने से बचते हैं। यदि निगम अवैध निर्माण रोकने का साहस नहीं जुटा पा रहा, तो सैटेलाइट इमेज के भरोसे अवैध निर्माण मुक्त बनाने का दावा क्यों?

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब? : वर्षों से हो रहे अवैध निर्माण केवल बिल्डरों, भू-माफियाओं या प्रभावशाली लोगों की मदद से नहीं हो सकते। बिना स्थानीय भवन निरीक्षकों, जोन अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की मौन सहमति अथवा संरक्षण के इतने बड़े निर्माण संभव नहीं हो सकते।

सबसे बड़ा प्रश्न है जिन अधिकारियों के कार्यकाल में अवैध निर्माण हुए, उनके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई? क्या किसी भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक या जोनल अधिकारी की जवाबदेही तय की गई? नहीं तो नए डिजिटल पोर्टल की घोषणा महज दिखावा बनकर रह जाएगी।

आयुक्त के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के सामने कुछ प्रमुख मामले सीधे चुनौती बनकर खड़े हैं—

1. सराफा बाजार चौराहा स्थित जगदीश भवन, जहां नक्शे के विपरीत और नियमों के उल्लंघन के आरोप लंबे समय से चर्चा में हैं।

2. छत्रीबाग राजस्व ग्राम कॉलोनी का शासकीय तिकोना बगीचा, जहां सरकारी भूमि और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद बना हुआ है।

3. गुमास्ता नगर स्थित प्रमिला हॉस्पिटल, जिस पर भी नियम विरुद्ध निर्माण के आरोप लगते रहे हैं।

शिकायतें, दस्तावेज, निरीक्षण और नोटिस के बावजूद निर्णायक कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे यह धारणा मजबूत हुई है सत्ताधारी नेताओं और प्रभावशाली लोगों का संरक्षण अधिनियम और नियमों पर भारी पड़ रहा है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 2 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 2 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 3 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 3 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 3 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 4 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 4 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 4 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 4 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 5 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 5 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 5 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 5 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 5 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!