सराफा चौपाटी या गुंडागर्दी का अड्डा: पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद; कुर्सियां चलाकर मचाया तांडव, दोनों पक्षों के आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सराफा चौपाटी क्षेत्र में देर रात गुंडागर्दी का खुला प्रदर्शन देखने को मिला। मामूली विवाद ने कुछ ही मिनटों में हिंसक रूप ले लिया और सैकड़ों लोगों के बीच बदमाशों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां बरसाकर दहशत फैला दी।
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम मारपीट करते और चौपाटी को रणक्षेत्र में बदलते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान वहां मौजूद परिवार, महिलाएं और बच्चे दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। हैरानी की बात यह है कि गुंडागर्दी की वारदात उस इलाके में हुई जहां से कुछ ही दूरी पर थाना मौजूद है।
टीआई राजकुमार लिटोरिया के मुताबिक सचिन सुंदर ठाकुर की शिकायत पर आरोपी वंश पिता ललित श्रीमाल, आदित्य पिता शरद शर्मा और हर्ष पिता भारत सोनी निवासी शक्कर बाजार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी ओर वंश की शिकायत पर सचिन ठाकुर, रेहान पिता राजू शेख निवासी जिंसी और प्रेम पाटोदी निवासी रामगंज जिंसी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजेंगे
पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष सराफा चौपाटी स्थित दुकानों पर काम करते हैं। रात में पानी फेंकने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां चलाकर सराफा में जमकर उत्पात मचाया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी में है।
सराफा चौपाटी में लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
सराफा चौपाटी में लगातार सामने आ रही मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं अब आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने परिवार के साथ पहुंचने वाले लोगों के लिए चौपाटी सुरक्षित नहीं दिख रही।
किसी भी दिन बड़ी घटना सामने आ सकती है। खास बात तो यह कि चौपाटी के ठीक पास सराफा थाना है, इसके बावजूद आए दिन होने वाली मारपीट, विवाद और गुंडागर्दी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही जांच
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद की शुरुआत पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुई थी। इसी बात को लेकर पहले बहस हुई और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोपियों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट में शुरू हो गई।
इस दौरान चौपाटी पर रखी कुर्सियां हथियार बन गईं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!