खबर
Top News

करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए पौधे सूखे: कई स्थानों पर केवल डंठल मिले; मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत काटे गए थे हजारों पेड़

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 3:32 pm
शेयर करें:
करोड़ों रुपए खर्च कर लगाए पौधे सूखे

खुलासा फर्स्ट, धार।
सरदारपुर वन परिक्षेत्र की कौद बीट अंतर्गत ग्राम शेरगढ़ में मेट्रो रेल परियोजना के तहत कटे पेड़ों की भरपाई के लिए किए गए वृक्षारोपण पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब तीन महीने पहले लगाए गए 30,178 पौधों में से बड़ी संख्या में पौधे सूख चुके हैं, जबकि कई स्थानों पर उनका कोई निशान तक नहीं बचा है।

30.178 हेक्टेयर क्षेत्र में यह पौधारोपण कराया था
वन विभाग ने 30.178 हेक्टेयर क्षेत्र में यह पौधारोपण कराया था, जिस पर लगभग 1 करोड़ 91 लाख 77 हजार रुपए का खर्च आया था। इस योजना का उद्देश्य मेट्रो परियोजना के कारण कटे पेड़ों की भरपाई करना और क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना था। हालांकि मौजूदा स्थिति योजना के क्रियान्वयन और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

पौधों पर ध्यान नहीं दिया गया
स्थल पर कई जगह केवल सूखे डंठल दिखाई दिए, जबकि कुछ स्थानों पर पौधे पूरी तरह गायब मिले। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पौधारोपण के बाद उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

पौधे लगाना ही काफी नहीं
पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी वृक्षारोपण अभियान की सफलता केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखने और विकसित करने से तय होती है। यदि शुरुआती महीनों में ही बड़ी संख्या में पौधे नष्ट हो जाएं, तो अभियान का मूल उद्देश्य अधूरा रह जाता है और सरकारी धन के उपयोग पर भी सवाल उठते हैं।

रेंजर से नहीं हो पाया संपर्क
इस मामले में वन विभाग के सरदारपुर रेंजर शैलेंद्र सोलंकी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। फिलहाल यह मामला सरकारी योजनाओं की निगरानी, रखरखाव और जवाबदेही को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी
Top News

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

7 minutes ago
ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग
Top News

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

15 minutes ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 17 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 17 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 17 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 17 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 18 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 18 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 18 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 19 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 19 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 19 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 19 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 19 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 19 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 20 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 20 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 20 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!