ट्रक हादसे की शिकार संस्कृति जनसुनवाई में आभार जताने पहुंची, बोली: बेहतर इलाज से मुझे नया जीवन मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्ट्रेट में कल आयोजित जनसुनवाई में एरोड्रम रोड ट्रक हादसे में घायल संस्कृति वर्मा परिजन के साथ पहुंची और बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर शिवम वर्मा का आभार जताया। पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए वो भावुक हो गई और कहा कि उन्हें नया जीवन मिला है।
संस्कृति ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयासों से मुझे नया जीवन मिला है। मैं ट्रक हादसे में गंभीर घायल हो गई थी। मुख्यमंत्री ने मेरे इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की और मुझे तत्काल मुंबई भेजा। मेरे इलाज के दौरान हर समय उन्होंने स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज कराया।
इंदौर आने के पश्चात भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा लगातार संपर्क में रहे। अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। आज मैंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आभार स्वरूप कलेक्टर वर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट किया।
सुहानी दाधीच ने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण वह 10वीं की परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पा रही थी। जनसुनवाई में आवेदन देने पर उसे तत्काल सहायता प्रदान की गई, जिससे वह परीक्षा में सम्मिलित होकर सफल हुई।
खुशी मिठाई लेकर आई थी। कलेक्टर ने उसे प्रोत्साहन स्वरूप सिलाई मशीन देने के निर्देश दिए, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति भी उपचार के लिए मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त करने आया।
ब्लड कैंसर से पीड़ित एक बालिका भी उपचार के लिए आवश्यक सहायता मिलने पर आभार जताने पहुंची। जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें तुरंत हल करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य ने भी समस्याओं का निराकरण किया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!