संजू सैमसन: विश्व कप का 'सुपरहीरो' अपनी ही पुरानी सल्तनत में ढेर; 6 साल का अटूट रिकॉर्ड और 18 करोड़ का दबाव, अब क्या होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
आप भूले नहीं होंगे। कुछ ही दिनों पहले की तो बात है जब टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के मैदानों पर संजू सैमसन के बल्ले से निकली हर गूँज भारतीय टीम की जीत की इबारत लिख रही थी। 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीतकर जब संजू लौटे, तो लगा कि आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से वे एक नए युग की शुरुआत करेंगे, लेकिन क्रिकेट की अनिश्चितता देखिए- जिस खिलाड़ी ने पिछले छह सालों से आईपीएल के हर ओपनिंग मैच में रनों का अंबार लगाया था, वही संजू अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ किसी 'नवागंतुक' की तरह बेबस नजर आए।
करोड़ों का गणित: एक हार और भारी 'काल्पनिक' नुकसान
आईपीएल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों और निवेश का भी मैदान है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भारी-भरकम 18 करोड़ रुपये की ट्रेडिंग डील के साथ संजू को अपनी टीम में शामिल किया था। गणना की जाए तो लीग मैच के हिसाब से संजू की एक मैच की फीस लगभग 1.28 करोड़ रुपये बैठती है। गुवाहाटी के मैदान पर जब संजू मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए, तो विश्लेषकों के 'मैच-इम्पैक्ट कन्वर्जन मॉडल' ने एक चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया। संजू के फ्लॉप होने के बाद का आंकड़ा दर्शाता है कि जब बड़े कद का खिलाड़ी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, तो फ्रेंचाइजी को उसकी कीमत मैदान पर कितनी महंगी पड़ती है।
छह साल का तिलिस्म टूटा, 'ओपनिंग किंग' की बादशाहत खत्म
हम क्रिकेट आंकड़ों की किताब के पन्ने पलटेंगे तो पाएंगे कि संजू सैमसन के नाम आईपीएल में एक अनूठा रिकॉर्ड दर्ज है। वर्ष 2020 से लेकर 2025 तक संजू ने हर सीजन के अपने पहले मैच में अर्धशतक या उससे अधिक का स्कोर बनाया था। इस बार तस्वीर बदल गई और उनके दीवानों को चौंका भी गई। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में नांद्रे बर्गर की 140.2 किमी/घंटा की रफ्तार वाली अंदर आती गेंद ने न सिर्फ संजू का स्टंप उखाड़ा, बल्कि छह साल से चले आ रहे इस अविश्वसनीय सिलसिले को भी तोड़ दिया और रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय भी लिख दिया।
सोशल मीडिया पर बन गए मजाक भी
उल्लेखनीय है कि संजू सैमसन ने लगभग 11 साल राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ बिताए हैं। ऐसे में जब वे अपनी पुरानी टीम के खिलाफ सस्ते में आउट हुए, तो मीम्स की बाढ़ आ गई। प्रशंसकों ने मजाक में उन्हें राजस्थान रॉयल्स का जासूस तक कह डाला। सोशल मीडिया पर चर्चा रही कि संजू शायद अभी भी गुलाबी जर्सी के मोह से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। हालांकि, क्रिकेट के जानकार इसे महज एक खराब दिन मान रहे हैं और उनका मानना है कि वह दिन दूर नहीं जब टी-20 विश्व कप का यह सितारा जल्द ही चेन्नई के लिए 'विशाल धमाका' करेगा।
मायूयी के बाद बोले संजू सैमसन
कल के मुकाबले के बाद संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में मायूसी साफ थी। मैच के बाद संजू ने अपनी बल्लेबाजी और इस नई शुरुआत पर काफी खुलकर बात की। संजू ने अपनी असफलता को स्वीकार करते हुए कहा- "ईमानदारी से कहूं तो, पीली जर्सी में यह शुरुआत वैसी नहीं थी जैसी मैंने कल्पना की थी। आईपीएल के पहले मैच में रन बनाने का मेरा एक लंबा सिलसिला (6 साल) था, जो टूट गया। शायद यह खेल का अपना तरीका है मुझे यह बताने का कि अब एक बिल्कुल नई शुरुआत है। नांद्रे बर्गर ने बेहतरीन गेंद फेंकी, लेकिन मुझे अपनी तकनीक पर और काम करना होगा।"
पुरानी टीम के खिलाफ खेलने पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा- "सामने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को देखकर एक पल के लिए अजीब लगा, क्योंकि सालों तक हम एक ही ड्रेसिंग रूम में थे, लेकिन पेशेवर क्रिकेट में आपको इन भावनाओं से आगे बढ़ना होता है। आज उन्होंने हमें खेल के हर विभाग में पछाड़ा।"
हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संजू का बचाव करते हुए उन्हें 'मैच विनर' बताया और कहा कि संजू को लेकर कोई पैनिक बटन दबाने की जरूरत नहीं है। हम जानते हैं कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं। टी- 20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन अद्भुत था। ट्रेडिंग एक बड़ा फैसला था और हमें उन पर पूरा भरोसा है। एक मैच किसी की काबिलियत तय नहीं करता।"
सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संजू के आउट होने पर कहा- "संजू थोड़े नर्वस दिखे, जो स्वाभाविक है जब आप 11 साल बाद किसी नई टीम के लिए मैदान पर उतरते हैं। हम उनके शॉट सिलेक्शन पर बात करेंगे, लेकिन उनकी काबिलियत पर कोई शक नहीं है। हमारा ध्यान अगले मैच पर है।"
जो भी हो। संजू सैमसन के लिए यह मैच एक कड़वी याद की तरह रहेगा। विश्व कप की कामयाबी के बाद उम्मीदें आसमान पर थीं, लेकिन आईपीएल की जमीन पर पहला कदम लड़खड़ा गया है। अब देखना यह है कि क्या संजू अगले मैच में इस 'काल्पनिक नुकसान' की भरपाई अपनी उसी चिर-परिचित आक्रामक बल्लेबाजी से कर पाते हैं या नहीं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!