खबर
Top News

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी: बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी

खुलासा फर्स्ट, बागली।
धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले युवा समाजसेवी संदीप चौधरी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बागली मुक्तिधाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बागली विधायक मुरली भंवरा सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने संदीप चौधरी के समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

श्रद्धांजलि सभा में विधायक मुरली भंवरा ने कहा कि संदीप चौधरी धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में हमेशा अग्रणी रहते थे। वे लोकतंत्र सेनानी परिवार के सदस्य और लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय कांतिलाल चौधरी के सुपुत्र थे।

उन्हें समाजसेवा के संस्कार विरासत में मिले थे। संदीप चौधरी के व्यक्तित्व में परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी प्रवाहित होती थी। जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी लगन उन्हें दूसरों से अलग पहचान देती थी।

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत बागली के अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र ईनाणी, सूर्य प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंती लाल मोदी, गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक विजय यादव और समाजसेवी बंशीधर सिसोदिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा जलेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष कासम भाई, यज्ञसेनी समाज के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, भाजपा नेता चंदर सिंह पटेल, पवन राठौर, महेश सोनी, पार्षद रजत बजाज, राकेश नागोरी, अधिवक्ता शिवराज उपाध्याय और सोमेश उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने भी संदीप चौधरी को श्रद्धांजलि दी।

सभा में उपस्थित लोगों ने उनके सेवाभावी व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि समाज के प्रति समर्पण और परोपकार की भावना ही किसी व्यक्ति को लोगों के दिलों में लंबे समय तक जीवित रखती है। संदीप चौधरी की स्मृतियां उनके परिचितों और समाज के लोगों के बीच सदैव बनी रहेंगी।

संबंधित समाचार

आसाराम को सीने में दर्द
Top News

आसाराम को सीने में दर्द:पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम

1 minute ago
फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल
Top News

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

29 minutes ago
विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र
Top News

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

40 minutes ago
अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ
Top News

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

43 minutes ago
महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़
Top News

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

about 1 hour ago
प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी
Top News

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

about 1 hour ago
दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 1 hour ago
निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा
Top News

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

about 1 hour ago
भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी
Top News

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

about 1 hour ago
कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध
Top News

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

about 1 hour ago
युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

about 1 hour ago
सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा
Top News

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

about 2 hours ago
दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी
Top News

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर
Top News

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

about 2 hours ago
इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल
Top News

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

about 2 hours ago
कुएं में मिले तीन मासूमों के शव
Top News

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश
Top News

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

about 2 hours ago
प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

about 2 hours ago
बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम
Top News

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!