नमक कारोबारी ने की आत्महत्या: जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लालबाग क्षेत्र में रहने वाले 59 वर्षीय नमक फैक्ट्री संचालक ने विजयनगर स्थित अपनी फैक्ट्री में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात वे पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे। मंगलवार को फैक्ट्री का शटर काफी देर तक नहीं खुला तो कर्मचारियों ने उनके बेटे को सूचना दी।
कारोबारी बेसुध हालत में पड़े थे
परिजन मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो कारोबारी बेसुध हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रात में बेटे से फोन पर हुई थी बात
विजयनगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सत्यप्रकाश (59) पिता किशन यादव, निवासी लालबाग कर्बला मैदान के रूप में हुई है। वह विजयनगर क्षेत्र में नमक फैक्ट्री संचालित करते थे। मृतक की बेटी काव्या के मुताबिक सोमवार रात माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विवाद के बाद सत्यप्रकाश घर से निकलकर फैक्ट्री चले गए। रात में बेटे ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह फैक्ट्री में बैठे हैं और शराब पी रहे हैं।
शटर अंदर से बंद मिला
मंगलवार को काफी समय बीतने के बाद भी फैक्ट्री नहीं खुली तो कर्मचारियों को चिंता हुई। उन्होंने सत्यप्रकाश के बेटे को फोन कर बताया कि फैक्ट्री का शटर अंदर से बंद है। सूचना मिलने के बाद बेटी काव्या और उनके पति मौके पर पहुंचे। शटर खोलने पर सत्यप्रकाश अंदर बेसुध हालत में मिले।
पास ही जहरीले पदार्थ की पुड़िया भी मिली। परिजन उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई।
मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
सत्यप्रकाश के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!