खबर
Top News

सेफरान बिल्डर्स की जालसाजी बीमार बुजुर्ग का पैसा डकारा: गंभीर बीमारी और विकलांग बच्चे की बेबसी का फायदा उठाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अप्रैल 2026, 6:40 pm
शेयर करें:
सेफरान बिल्डर्स की जालसाजी बीमार बुजुर्ग का पैसा डकारा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रॉपर्टी बाजार में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर धोखाधड़ी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला पालाखेड़ी स्थित ‘सेफरान सिटी एक्सटेंशन’ का है, जहां जैसवाल बिल्डर्स द्वारा एक गंभीर रूप से बीमार बुजुर्ग के साथ विश्वासघात के बड़े मामले का खुलासा हुआ है।

पीड़ित व्यक्ति, जो स्वयं किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और जिनका बेटा मानसिक रूप से विकलांग है, अब अपनी जीवनभर की गाढ़ी कमाई बचाने के लिए कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में बताया कि उन्होंने 31 जनवरी 2004 को जैसवाल बिल्डर्स के मनीष जैसवाल से प्लॉट नंबर 446 (क्षेत्रफल 1250 वर्गफीट) का अनुबंध किया था। इस सौदे की कुल राशि 13,12,500 रुपये तय हुई थी, जिसमें से 10,06,000 रुपये का बड़ा भुगतान चेक और नकद वर्ष 2016 तक किया जा चुका है।

बिल्डर जैसवाल ने सालों तक पंचायत एनओसी, रेरा और टीएनसीपी जैसी कागजी कार्यवाहियों का बहाना बनाकर रजिस्ट्री को लटकाए रखा। वर्ष 2024 में जब पीड़ित का पैर का ऑपरेशन हुआ और वे अस्वस्थता के कारण बिल्डर से मिल नहीं पाए, तो उनकी इसी मजबूरी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी की साजिश को अंजाम दे दिया गया।

अभद्र व्यवहार...कुत्तों को आगे कर दिया जाता है
सनसनीखेज तथ्य यह है कि जिस प्लॉट का वैध अनुबंध 2004 से पीड़ित के पास है, उसे मनीष जैसवाल ने धोखाधड़ी करते हुए 5 जून 2023 को गुपचुप तरीके से किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वे न्याय मांगने बिल्डर के घर जाते हैं, तो उन्हें रोकने के लिए पालतू कुत्तों को आगे कर दिया जाता है।

बिल्डर और उसके कर्मचारियों का व्यवहार अब अत्यंत अभद्र हो चुका है और उन्होंने पीड़ित का फोन उठाना भी बंद कर दिया है। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और पारिवारिक चुनौतियों के बीच मानसिक पीड़ा झेल रहे पीड़ित ने अब जिला प्रशासन से भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में मनीष जैसवाल (जैसवाल बिल्डर) का पक्ष जानने के लिए 9893243001 पर संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 6 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 6 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 7 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 7 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 7 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 7 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 8 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 8 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 8 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 8 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 8 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 9 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 9 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 9 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 9 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!