रीवा फायरिंग कांड में साधु गिरफ्तार: शोभायात्रा में वीडियोग्राफर को लगी थी गोली; गनमैन के साथ आया था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
शहर में कलश यात्रा के दौरान हुई फायरिंग के मामले में आरोपी साधु माधवेंद्र भदौरिया ने आखिरकार पुलिस के दबाव में आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई। आरोपी ने घटना में इस्तेमाल किया गया रिवॉल्वर भी पुलिस को सौंप दिया है।
मामला समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर का है। 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के दौरान कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान भगवा वस्त्र पहने एक तथाकथित साधु अपने साथियों के साथ जुलूस में शामिल हुआ। उसके साथ कई गनमैन भी मौजूद थे।
यात्रा के दौरान एक गनमैन ने बंदूक तैयार कर आरोपी को दी, जिसके बाद उसने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उसने कई राउंड गोलियां चलाईं।
इस दौरान एक गोली वीडियोग्राफी कर रहे पवन सेन के पैर में जा लगी। घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरोपी और उसके साथी स्पष्ट दिखाई दिए।
घटना के बाद पुलिस ने कैमरा और मेमोरी कार्ड जब्त कर लिए थे। शुरुआती कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठे, क्योंकि पहचान होने के बावजूद पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान आरोपी के प्रभावशाली लोगों के साथ फोटो भी सामने आए, जिससे मामला और चर्चा में आ गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!