MP में अब SAAC करेगा कॉलेजों की ग्रेडिंग: NAAC की तर्ज पर नई व्यवस्था लागू; सुधरेगी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की रैंकिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्टेट लेवल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन सेल (SAAC) के गठन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह नई व्यवस्था राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की तर्ज पर काम करेगी और राज्य के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करेगी।
341 संस्थानों का होगा राज्य स्तरीय मूल्यांकन
सरकार के अनुसार, पहले चरण में प्रदेश के 341 शासकीय और निजी महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा
SAAC की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग 21, 22 और 23 जुलाई को विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करेगा। तीन दिनों तक चलने वाली इन कार्यशालाओं में कुल 341 संस्थानों के प्रतिनिधियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले और दूसरे दिन 113-113 संस्थानों, जबकि तीसरे दिन 115 संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विस्तृत जानकारी दी जाएगी
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मूल्यांकन के मानदंड, गुणवत्ता संकेतक, आवश्यक दस्तावेज, संस्थागत तैयारियां और प्रत्यायन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि संस्थान मूल्यांकन के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।
कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की सुधरेगी रैंकिंग
सरकार का मानना है कि SAAC के माध्यम से प्रदेश के सरकारी और निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक गुणवत्ता को नया आयाम मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पहल से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और इसका सीधा लाभ छात्रों को बेहतर शिक्षा, संसाधनों और शैक्षणिक माहौल के रूप में मिलेगा।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!