सूदखोर की बेरहमी से हत्या: गर्दन पर 5 और सिर पर किए 2 वार; गेंदे के फूल से पकड़े गए 4 आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में ब्याज पर पैसे देने वाले पुरुषोत्तम गुर्जर (35) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पांच और सिर पर दो वार किए थे।
चार लोगों को गिरफ्तार किया
14 अक्टूबर को हुई इस वारदात का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए मृतक के ही गांव के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी 20 प्रतिशत ब्याज पर लिए गए कर्ज और पैसों की लगातार मांग से परेशान थे।
आरोप है कि इसी विवाद के चलते उन्होंने पुरुषोत्तम की हत्या की साजिश रची और उसे हिसाब करने के बहाने खेत में ले जाकर हमला कर दिया।
घटनास्थल पर मिले गेंदे के फूलों से मिला सुराग
14 अक्टूबर की सुबह छोटी मढ़ैया गांव में भागीरथ गुर्जर के खेत में पुरुषोत्तम का खून से लथपथ शव मिला था। उसकी गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे।
सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल के पास एक चबूतरे पर गेंदे के फूल मिले।
पुलिस के मुताबिक, जांच में आरोपियों के शीतला माता मंदिर जाने और वहां से माला पहनकर लौटने की जानकारी सामने आई।
घटनास्थल पर मिले फूलों समेत अन्य सुरागों की मदद से पुलिस ने संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश की।
10 लाख रुपये के कर्ज को लेकर था विवाद
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन गुर्जर, राधाकृष्ण गुर्जर, छोटू उर्फ राहुल और विजय उर्फ खैरी के रूप में हुई है।
चारों छोटी मढ़ैया गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि चारों ने पुरुषोत्तम से 20 प्रतिशत ब्याज पर 10 लाख रुपये उधार लिए थे।
पुलिस का कहना है कि पुरुषोत्तम उनसे लगातार पैसे मांग रहा था और गांव में लोगों के सामने उन्हें अपमानित भी करता था।
इसी से परेशान होकर आरोपियों ने हत्या से करीब तीन दिन पहले गांव के चबूतरे पर बैठकर वारदात की योजना बनाई।
ब्याज का हिसाब करने के बहाने खेत में ले गए
पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर की रात पुरुषोत्तम की पत्नी अपने भाई के एक्सीडेंट की खबर मिलने पर मायके पृथ्वीपुरा गई हुई थी।
पुरुषोत्तम घर पर अकेला था और बाहर सो रहा था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे रमन गुर्जर ने उसे जगाया और ब्याज के पैसों का हिसाब करने की बात कहकर अपने साथ ले गया।
पुरुषोत्तम घर के पास स्थित भागीरथ गुर्जर के खेत में पहुंचा, जहां बातचीत के दौरान चारों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हमले में पुरुषोत्तम की मौत हो गई। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हत्या के पीछे कर्ज और ब्याज को लेकर विवाद होने की बात पुलिस की जांच में सामने आई है।
संबंधित समाचार

प्यासा इंदौर बेपरवाह पहरेदार:भाजपा की अंतर्कलह ने शहर को किया पानी-पानी!

देखिये वीडियो, नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीमें बन रही मददगार:गरबा पंडालों में संदिग्धों पर कार्रवाई; अकेली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

गरबा पंडाल में घुसकर गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप:कांग्रेस नेता के पिता की आयोजकों ने की शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग

दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई:होटल के कमरे से लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त; संचालक पर केस दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा:‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के बारे में दी जानकारी; उज्जैन में जमीन आवंटन व होटल निर्माण पर भी उठाए सवाल

नवरात्रि में नारी का अपमान:शर्मनाक; कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव में इंदौर की छवि कलंकित

वीडियो देखिये, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने क्या कहा:क्यों बोली-मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे

सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची:आज इस शहर में कार्यक्रम में देंगी अपनी प्रस्तुति; भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे:केंद्रीय मंत्री बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं, विपक्ष को जनता कई बार नकार चुकी

वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री:गुटबाजी पर दिया ऐसा जवाब; जल संकट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कही ऐसी बात

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण:निर्माण कार्य और बदहाल सड़कों से फजीहत; वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता में इजाफा

राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं; आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस फोर्स तैनात

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम:सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त; अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी:195 यात्रियों की अटकी सांसें; 3 बार की कोशिश रही नाकाम, राजधानी डायवर्ट किया विमान

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!