खबर
Top News

निष्ठुर बाबू... मौत पर भी कमाई: पिता की अनुग्रह सहायता के बदले मांगे 5 हजार, घूस लेते धराई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 3:17 pm
शेयर करें:
निष्ठुर बाबू... मौत पर भी कमाई

खुलासा फर्स्ट , इंदौर ।
जिस संबल योजना का मकसद किसी परिवार के मुखिया की मौत के बाद टूटे घर को सहारा देना है, उसी योजना को नगर निगम के दो कर्मचारियों ने कथित तौर पर कमाई का जरिया बना दिया। पिता की मौत के बाद दो लाख रुपए की सरकारी सहायता पाने के लिए 21 वर्षीय युवक निगम कार्यालय के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसे राहत नहीं, बल्कि रिश्वत की रेट-लिस्ट थमा दी गई। आरोप है कि दो लाख रुपए का चेक जारी करने के एवज में 20 हजार रुपए मांगे गए। मजबूर युवक ने लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाया और गुरुवार को निगम की बाबू संध्या पथरोड़ 5 हजार रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगेहाथों पकड़ ली गई। वार्ड प्रभारी हरभजन सिंह सलूजा की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

शिकायतकर्ता आशीष चौधरी ने पिता जितेंद्र चौधरी के निधन के बाद संबल योजना के तहत मिलने वाली दो लाख रुपए की अनुग्रह सहायता के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि जोन-13 कार्यालय में फाइल देखने के बाद कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि काम कराना है तो 20 हजार रुपए देने होंगे।

आशीष का आरोप है कि वह पिछले 15 दिनों से जोन कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। उसने अपनी आर्थिक मजबूरी बताई और हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाई, आंखों से आंसू तक निकल आए, लेकिन दोनों कर्मचारी नहीं पसीजे। उल्टा उसे सलाह दी गई कि कहीं से उधार लेकर रिश्वत दे दो, बाद में दो लाख रुपए मिलेंगे तो चुका देना। रिश्वत नहीं देने पर उसकी फाइल एक तरफ रख दी गई।

लगातार शानदार कार्रवाई जारी

18 जुलाई को सोलर पैनल फाइल मंजूर करने के बदले होटल संचालक शिवप्रकाश बसवाल से 40 हजार रुपए की घूस लेते कनिष्ठ यंत्री नमेश भोंडेकर पकड़ा गया।

15 जून को गैस एजेंसी संचालक प्रमोद दुबे से 20 हजार रुपए की घूस लेते बिचौलिया रामू लोहिया और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा भी पकड़ा गया, जिसके बाद संबंधित अधिकारी पर भी मामला दर्ज हुआ।

चेहरा छिपाया, लेकिन कैमरों से नहीं बची
लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने जब संध्या को रिश्वत लेने की जानकारी दी तो उसने तुरंत दुपट्टे से अपना चेहरा ढंक लिया और दफ्तर से बाहर निकलने की कोशिश की। टीम ने उसे वहीं रोककर कार्रवाई पूरी की। मामले में वार्ड प्रभारी हरभजन सिंह सलूजा की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

बिजली अधिकारी का सर्विस रिकॉर्ड मांगा
21 जुलाई को एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में लोकायुक्त पुलिस ने बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के घर सी 44, सिलिकॉन सिटी निधीवन कालोनी सहित नौ ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई कर आय से 256 प्रतिशत अधिक संपत्ति का मामला पकड़ा। करीब 17.12 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ था। अब लोकायुक्त पुलिस ने बिजली विभाग से शिवराम सेमिल का सर्विस रिकॉर्ड तलब किया है। साथ ही सेबी से शेयर-म्यूचुअल फंड और रजिस्ट्रार से संपत्तियों का पूरा ब्योरा मांगा है। वहीं, आयकर विभाग से आईटीआर का रिकॉर्ड भी तलब किया गया है।

लोकायुक्त पुलिस ने बिछाया जाल
लगातार परेशान होने के बाद आशीष ने लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय से शिकायत की। योजना के तहत उसने बाबू संध्या पथरोड़ को फोन कर बताया कि वह पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपए लेकर आ रहा है। तय योजना के मुताबिक उसे भंवरकुआं स्थित दीनदयाल उपवन के पीछे जोन कार्यालय बुलाया गया। जैसे ही संध्या ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

संबंधित समाचार

14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

less than a minute ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

3 minutes ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

11 minutes ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

13 minutes ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

17 minutes ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

23 minutes ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

32 minutes ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

33 minutes ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

35 minutes ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

39 minutes ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

44 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 1 hour ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 1 hour ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 1 hour ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

about 1 hour ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!