अफवाहों ने थाम दी बाजारों की रफ्तार: शहर के प्रमुख मार्केटों में पसरा सन्नाटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव के बीच फैली अफवाहों ने बाजारों की रौनक छीन ली है। पेट्रोल-डीजल व गैस की संभावित कमी की खबरों ने शहर के व्यापार पर अचानक ब्रेक लगा दिया है।
राजबाड़ा सहित प्रमुख बाजारों में सन्नाटा
अफवाहों के कारण शहर के राजबाड़ा, सीतलामाता बाजार, कपड़ा मार्केट और बर्तन बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में पहले से ग्राहकी कम देखने को मिल रही है, जहां आमतौर पर ग्राहकों की भीड़ रहती है, वहां दुकानें सूनी नजर आ रही है।
ग्राहक गायब, व्यापारी परेशान
दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन खरीदारी लगभग ठप रही। कई व्यापारियों ने बताया कि पूरे दिन बोनी तक नहीं हो सकी। खासकर महिला ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है।
अफवाहों से बाजार की गतिविधियां थम गईं
अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त सचिव अक्षय जैन ने बताया कि लंबे समय बाद बाजारों में इतनी कम ग्राहकी देखने को मिली है। लोगों ने जरूरी सामान की खरीद भी टाल दी, जिससे बाजार की गतिविधियां लगभग थम गईं है।
अर्थव्यवस्था पर सीधा असर
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की खबरें न सिर्फ लोगों में भय और भ्रम पैदा करती हैं, बल्कि स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें, ताकि अनावश्यक घबराहट और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!