खबर
Top News

शराब दुकान को लेकर बवाल: रहवासियों का उग्र विरोध; महिलाएं-बुजुर्ग भी सड़कों पर उतरे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अप्रैल 2026, 11:10 am
शेयर करें:
शराब दुकान को लेकर बवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के मालवा मिल क्षेत्र में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर जमकर विरोध देखने को मिला। रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोले जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध ने उग्र रूप ले लिया और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

“किसी भी हालत में नहीं खुलने देंगे दुकान”
प्रदर्शन कर रहे रहवासियों का कहना है कि यह इलाका पूरी तरह से रिहायशी है, जहां परिवार, बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं। ऐसे में शराब दुकान खुलने से न सिर्फ माहौल खराब होगा, बल्कि बच्चों पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

दुकान किसी अन्य क्षेत्र से शिफ्ट
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह दुकान किसी अन्य क्षेत्र से शिफ्ट कर यहां लाई जा रही है। रहवासियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि वे किसी भी कीमत पर अपने इलाके में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

महिलाओं और बुजुर्गों ने संभाली कमान
विरोध प्रदर्शन में महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी खास तौर पर देखने को मिली। कई महिलाएं सड़क पर कुर्सियां लगाकर बैठ गईं और शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ विरोध दर्ज कराया।

रहवासी शिल्पा जैन ने कहा कि “यह पारिवारिक क्षेत्र है, यहां से स्कूल के बच्चे गुजरते हैं। शराब दुकान खुलने से वातावरण बिगड़ेगा और यहां रहना मुश्किल हो जाएगा।”

अनुराधा जैन ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि “करीब 600 मीटर के दायरे में पहले से चार शराब दुकानें मौजूद हैं। मालवा मिल, चरक अस्पताल के सामने और आसपास के इलाकों में दुकानें हैं। अब पांचवीं दुकान खोलना पूरी तरह अनुचित है।”

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे, समर्थन का भरोसा
विरोध के बीच बीजेपी पार्षद और एमआईसी मेंबर नंदू पहाड़िया भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रहवासियों से चर्चा की और उनकी मांगों का समर्थन करते नजर आए। इससे प्रदर्शनकारियों का मनोबल और बढ़ गया।

पुलिस की मौजूदगी में चलता रहा प्रदर्शन
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिसकर्मी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे, ताकि विरोध के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

पहले भी हो चुका है विवाद
रहवासियों ने बताया कि वर्ष 2022 में भी इसी तरह शराब दुकान को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद विरोध के चलते मामला शांत हुआ था। लोगों का आरोप है कि इस बार फिर बिना सूचना के रातोंरात दुकान खोलने की तैयारी की गई, जिससे नाराजगी और बढ़ गई।

फिलहाल निर्णय लंबित, विरोध जारी
प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि रहवासियों ने साफ कर दिया है कि जब तक दुकान का स्थान बदला नहीं जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 14 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 15 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 15 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 15 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 15 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 15 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 16 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 16 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 16 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 17 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 17 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 17 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 17 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 17 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 17 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 17 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!