दिल्ली पुलिस कार्रवाई पर विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव खारिज; सदन में नारेबाजी के बाद कार्यवाही स्थगित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में जोरदार तरीके से गूंजा। मानसून सत्र के तीसरे दिन इस विषय पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्थगन प्रस्ताव खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
उमंग सिंघार ने दिया स्थगन प्रस्ताव
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, कांग्रेस नेताओं की हिरासत और नीट पेपर लीक से जुड़े मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नियमों का हवाला देते हुए प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
अध्यक्ष बोले- मामला राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जिन घटनाओं पर चर्चा की मांग की जा रही है, वे मध्य प्रदेश सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर की हैं। इसलिए विधानसभा के नियमों के तहत इस विषय पर चर्चा नहीं कराई जा सकती।
वहीं, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक प्रचार के उद्देश्य से ऐसे मुद्दे उठा रहा है, जिनका राज्य विधानसभा से सीधा संबंध नहीं है।
वेल में पहुंचे कांग्रेस विधायक, हुई नारेबाजी
स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद कांग्रेस विधायक अपनी सीटों से उठकर सदन के वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कई बार विधायकों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
नीट और छात्रों का मुद्दा उठाया
उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश के करीब 1.25 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी और पेपर लीक से राज्य के हजारों छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे, तब राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री ने उनके लिए कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे छात्रों की भावनाएं आहत हुईं।
इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जबकि सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित रही।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!