खबर
Top News

संसद में नीट पेपर लीक पर घमासान: खड़गे बोले- पहले धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा; फिर होगी चर्चा, काले कपड़ों में पहुंचे राहुल गांधी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 4:33 pm
शेयर करें:
संसद में नीट पेपर लीक पर घमासान

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसद के मानसून सत्र में बुधवार को नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। उनके इस्तीफे के बाद ही सदन में सार्थक चर्चा संभव है।

राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश
वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से लगातार नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से बचकर केवल राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

काले कपड़ों में संसद पहुंचे राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद
सत्र के दौरान राहुल गांधी सहित कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्ष ने इसे छात्रों के समर्थन और हाल ही में हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध का प्रतीक बताया।
सरकार को घेरने की कोशिश
विपक्ष का आरोप है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जबकि सरकार इस मुद्दे पर जवाबदेही से बच रही है। इसी को लेकर विपक्ष लगातार सदन में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
लगातार नारेबाजी और हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। अंततः दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। अब गुरुवार को भी इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी टकराव की संभावना बनी हुई है।

संबंधित समाचार

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

5 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

13 minutes ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

20 minutes ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

36 minutes ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

43 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 18 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 20 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 20 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!