खबर
Top News

आईडीए योजना की भूमि पर सीमांकन कार्रवाई के दौरान बवाल: अज्ञात हमलावरों पर शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 11:38 am
शेयर करें:
आईडीए योजना की भूमि पर सीमांकन कार्रवाई के दौरान बवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मल्हारगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम ठीगरिया बादशाह में शासकीय भूमि के सीमांकन के दौरान राजस्व विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला का खुलासा हुआ है।

सीमांकन कार्य में जुटे राजस्व निरीक्षक (आरआई) और पटवारियों के साथ मारपीट कर नपती की मशीन गिरा दी गई तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। घटना के बाद देर रात बाणगंगा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों के अनुसार नायब तहसीलदार के दबाव में राजस्व टीम बगैर आईडीए और पुलिस बल के सीमांकन करने पहुंचा था।

जिला प्रशासन की ओर से विशेष दल
जानकारी के अनुसार इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की योजना क्रमांक 151 एवं 169-बी के अंतर्गत आने वाली भूमि के सीमांकन के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष दल गठित किया गया था। नायब तहसीलदार ओंकार मनाग्रे के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, पटवारी पवन शर्मा, प्रदीप चौहान एवं मनीष बांगर को सीमांकन कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्व में बाणगंगा थाना पुलिस को भी पत्र भेजा गया था।

राजस्व दल ग्राम टिगरिया बादशाह पहुंचा
शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व दल ग्राम टिगरिया बादशाह पहुंचा। सीमांकन के लिए मशीन लगाते ही कुछ लोगों ने टीम से विवाद शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और नपती की मशीन गिरा दी। विरोध करने पर उन्होंने राजस्व निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा और पटवारी पवन शर्मा के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

शासकीय कार्य में पहुंचाई बाधा
राजस्व अधिकारियों का आरोप है कि हमलावरों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए सरकारी कर्मचारियों को मौके से चले जाने की धमकी दी। घटना के बाद पूरी टीम तहसील कार्यालय लौट आई और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद देर रात बाणगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

भूमि को लेकर पहले से विवाद
प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार योजना क्रमांक 151 एवं 169-बी के अंतर्गत ग्राम ठीगरिया बादशाह स्थित खसरा नंबर 1/376 रकबा 0.202 हेक्टेयर भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। वर्ष 2022 में इंदौर विकास प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि उक्त भूमि पर कुछ लोगों का कब्जा है और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। इसी भूमि के सीमांकन और कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया के तहत राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।

आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने राजस्व कर्मचारियों की शिकायत पर अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद राजस्व कर्मचारियों में नाराजगी है और उन्होंने सरकारी कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

संबंधित समाचार

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
Top News

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

11 minutes ago
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

12 minutes ago
जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल
Top News

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

16 minutes ago
अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

30 minutes ago
पुलिस का मीत बना मनमीत
Top News

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

31 minutes ago
भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास
Top News

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

39 minutes ago
लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार
Top News

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

about 1 hour ago
पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे
Top News

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

about 1 hour ago
एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

about 1 hour ago
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

about 1 hour ago
घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस
Top News

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

about 1 hour ago
कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार
Top News

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

about 1 hour ago
इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Top News

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

about 1 hour ago
तीन युवकों पर जानलेवा हमला
Top News

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

about 1 hour ago
एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी
Top News

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

about 2 hours ago
कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’
Top News

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

about 2 hours ago
सिम घूमती रही ठगी होती रही
Top News

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

about 2 hours ago
1500 रुपए में MRI
Top News

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

about 2 hours ago
MP में बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!