50 लाख की लूट का खुलासा: पीड़िता ही निकली मास्टरमाइंड; पति और दोस्तों के साथ मिलकर रची थी साजिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डबरा।
दो दिन पहले हुई करीब 50 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह कोई बाहरी लुटेरों की करतूत नहीं थी, बल्कि फरियादी के ही भाई, भाभी और उनके दो दोस्तों ने मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना, चांदी, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
एसी सर्विस के बहाने लूट की कहानी गढ़ी
4 जून को पिछोर रोड निवासी मोनिका श्रीवास्तव के घर पर लूट की सूचना मिली थी। घर में मौजूद पिंकी श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया था कि दो युवक एसी सर्विस करने के बहाने घर में घुसे, उसके हाथ-पैर बांधे, मारपीट की और अलमारी से सोना-चांदी सहित करीब 50 लाख रुपए का सामान लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुली पोल
मामला बड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। एएसपी जयराज कुबेर, एसडीओपी सौरभ कुमार और थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान यादव ढाबा क्षेत्र में संदिग्ध बाइक दिखाई दी, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला।
इसी बीच पिंकी श्रीवास्तव के बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आने लगे, जिससे पुलिस का शक परिवार के सदस्यों पर गहरा गया।
पति की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा
पुलिस ने शक के आधार पर पिंकी के पति शुभम श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपने दोस्त सोनू कौशिक निवासी ग्वालियर के साथ मिलकर लूट की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।
दोस्त के घर छिपाया था जेवर
आरोपियों ने लूट का सामान ग्वालियर के तारागंज निवासी आसिफ खान के घर पर छिपाकर रखा था। पुलिस ने वहां से करीब 250 ग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी और ढाई लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत लगभग 46 लाख रुपए बताई जा रही है।
वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रशांत शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवशांत पांडे, अविनाश पटसरिया, दिनेश सिंह, शिवम पाल, दीपक रावत, मिंटू परिहार, विनोद रावत तथा क्राइम ब्रांच टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज ने इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड का खुलासा करने में निर्णायक भूमिका निभाई।
संबंधित समाचार

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:4 पर FIR दर्ज; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय:रिट्राइव डेटा से होगा खुलासा

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला:बैंक में हो गया हिसाब-किताब

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया:12.72 ग्राम ड्रग्स जब्त सप्लायर की तलाश

नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार:सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था

सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई:17 दुकानें और 7 मकानों के हिस्से तोड़े

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली:गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर

एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन:नगर निगम की लापरवाही; विजय नगर-पलासिया रूट पर बड़ा हादसा टला

आर्थिक सुनामी फुर्र:जीडीपी की रफ्तार गद्गद् सरकार

मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म:इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!