महू-इंदौर रोड पर फर्नीचर व्यापारी से लूट: डंडा मारकर गिराया; घायल दो घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ-किशनगंज मार्ग पर देर रात एक फर्नीचर व्यापारी के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक से घर लौट रहे युवक पर तीन बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया और मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल करीब दो घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा।
रात को इंदौर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, बालदा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय संजय यादव महू क्षेत्र के यादव मोहल्ला से काम खत्म कर गुरुवार रात करीब 11 बजे इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान पिगडंबर रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोपियों ने सामने से डंडा मारकर संजय को गिरा दिया और फिर मारपीट करते हुए उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया।
दो घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा घायल
हमले में संजय के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि वह करीब दो घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे। देर रात करीब 1:30 बजे होश आने पर किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बाइक सवार थे आरोपी, पहचान नहीं हो सकी
पीड़ित के मुताबिक, हमलावर तीनों युवक बाइक पर सवार थे और हमला इतनी तेजी से हुआ कि वह उन्हें पहचान नहीं सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लगातार वारदातों से बढ़ी दहशत
गौरतलब है कि इसी थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले भी कार सवार युवक-युवतियों के साथ लूट की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही वारदातों से इलाके में भय का माहौल है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!