सड़क चौड़ीकरण मामला: विरोध के बाद अब लगे धन्यवाद के पोस्टर; मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक का जताया आभार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर पहले जहां विरोध और नाराजगी के पोस्टर चर्चा में थे, वहीं अब इलाके में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के समर्थन में धन्यवाद पोस्टर लगाए गए हैं।
सड़क चौड़ीकरण के बाद शुरू हुआ था विरोध
नगर निगम द्वारा मास्टर प्लान के तहत छावनी और जिंसी क्षेत्र की सड़कों को 60 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान कई मकानों और दुकानों के हिस्से हटाए गए, जिसके बाद प्रभावित रहवासियों और व्यापारियों में नाराजगी देखी गई। लोगों का आरोप था कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और कई स्थानों पर निर्धारित सीमा से अधिक तोड़फोड़ की गई।
पहले लगे थे नाराजगी भरे पोस्टर
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कई स्थानों पर विरोध स्वरूप पोस्टर लगाए गए थे, जिन पर लिखा था। "आज हमारी, कल तुम्हारी बारी", "छावनी की बर्बादी पर हंसने वालों, एक दिन आपका भी आएगा", "छावनी का तमाशा देखने वालों, आपका स्वागत है" इन पोस्टरों के जरिए प्रभावित लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
अब लगाए गए आभार वाले पोस्टर
विरोध के कुछ दिनों बाद अब इलाके में नए पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का धन्यवाद किया गया है।
पोस्टरों में मधुमिलन चौराहे से छावनी तक 60 फीट सड़क चौड़ीकरण को व्यापारियों और रहवासियों के हित में बताया गया है। पोस्टर बीजेपी कार्यकर्ता पलक जैन द्वारा लगाए जाने की जानकारी सामने आई है।
कार्रवाई के दौरान हुआ था हादसा
22 मई को सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान एक गंभीर हादसा भी हुआ था। कार्रवाई के बीच एक बिजली का पोल गिर गया, जिससे एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सिर में गंभीर चोट आने के बाद मेजर सर्जरी करानी पड़ी थी। रहवासियों ने आरोप लगाया था कि हादसे के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने घायल डॉक्टर की सुध तक नहीं ली।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!