लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास पुराने पुल का रास्ता साफ: बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण और नए पुल निर्माण की दिशा में काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार सुबह निगम के रिमूवल अमले ने पुराने पुल के आसपास बने बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
80 फीट चौड़ी सड़क और नया पुल बनेगा
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग को करीब 80 फीट चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम हो सके। इस परियोजना के तहत वर्षों पुराने पुल को पूरी तरह तोड़कर उसकी जगह नया और मजबूत पुल बनाया जाएगा।
कुछ दिन पहले ही इस पूरे क्षेत्र में नपती और निशान लगाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। हालांकि, सड़क चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र के कई रहवासी विरोध में हैं और सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद निगम ने तय योजना के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाधाओं को हटाने की शुरुआत, आगे और कार्रवाई
शनिवार को शुरू हुई कार्रवाई में सबसे पहले पुल के आसपास की दुकानों और अन्य अवरोधों को हटाया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मार्ग में आने वाले मकानों और दुकानों के अतिक्रमित हिस्सों को भी हटाया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 15 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
लसूडिया मोरी और पीपल्याकुमार में भी बनेंगी नई पुलियाएं
शहर के अन्य हिस्सों में भी जर्जर पुल-पुलियाओं को हटाकर नए निर्माण की योजना पर काम शुरू हो गया है।
लसूडिया मोरी
वार्ड 35 के अंतर्गत लसूडिया मोरी से हनुमान मंदिर तक स्थित पुरानी पुलिया को तोड़कर नई पुलिया बनाई जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। लगभग 8 महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इस पर करीब 96 लाख रुपए खर्च होंगे।
पीपल्याकुमार:
वार्ड 36 के पीपल्याकुमार क्षेत्र में भी जर्जर पुलिया को हटाकर नई पुलिया बनाई जाएगी। इस निर्माण पर करीब 60.91 लाख रुपए की लागत आएगी। लंबे समय से रहवासी इसकी शिकायत कर रहे थे, क्योंकि पुलिया की हालत खराब होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।
नगर निगम का कहना है कि शहर में खस्ताहाल पुलों और पुलियाओं को चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके और नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!