सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी; एक की मौत; बड़ी संख्या में घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुधनी।
मध्य प्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेहटी तहसील के ग्राम भैसान के पास धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और नाबालिग शामिल हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर किया गया है।
क्षमता से अधिक मजदूर बैठे थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप वाहन में 40 से अधिक मजदूर सवार थे। जबकि मालवाहक पिकअप में इस तरह यात्रियों को बैठाना नियमों के विरुद्ध है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में क्षमता से कहीं अधिक लोग बैठे थे, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह पलट गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हर साल दोहराई जाती है लापरवाही
धान रोपाई के सीजन में चकल्दी, लाड़कुई और आसपास के आदिवासी इलाकों से बड़ी संख्या में मजदूरों को खेतों तक पहुंचाने के लिए मालवाहक पिकअप वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है।
अधिकांश वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए क्षमता से कई गुना अधिक लोगों को बैठाया जाता है, जिससे हर साल दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से ओवरलोड पिकअप वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई होती, तो इस तरह की दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक और वाहन की वैधता समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!