रंजिश ने ली दो की जान: लाठी, तलवार और फायरिंग के बीच मौत; मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को रविवार सुबह हुई संक्षिप्त मुठभेड़ (शॉर्ट एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
होली के विवाद के बाद चली आ रही थी रंजिश
एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर के अनुसार, पासी और गोरकर परिवार के बीच होली के दौरान एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा।
दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने हुआ खूनी संघर्ष
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी, डंडे, तलवार और पत्थरों से हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, फायरिंग भी हुई। आरोप है कि संघर्ष के दौरान चली गोली लोकेश गोरकर को लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में घायल हुए उनके बड़े भाई जय गोरकर और चचेरे भाई तपन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार सुबह जय ने भी दम तोड़ दिया। तपन का उपचार जारी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजन के अनुसार, जय की शादी दो वर्ष पहले हुई थी, जबकि लोकेश की शादी की तैयारी चल रही थी। दोनों भाइयों के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अब परिवार में उनकी मां अकेली रह गई हैं।
मुख्य आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि मुख्य आरोपी नरेश पासी को रविवार सुबह पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ (शॉर्ट एनकाउंटर) के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संबंधित समाचार

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!