राजस्व अभियान की अवधि इतने दिनों के लिए बढ़ी: समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी; कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित हुई, जिसमें सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों और शहरी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में फायर सेफ्टी, ट्रैफिक प्रबंधन, बेसमेंट पार्किंग और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सख्त निर्देश जारी किए गए।
फायर सेफ्टी पर प्रशासन सख्त
कलेक्टर ने कहा कि शहर की जी+3 कमर्शियल बिल्डिंग्स, जहां अधिक भीड़ रहती है, वहां अनिवार्य रूप से फायर सेफ्टी सिस्टम, उपकरण और मॉक ड्रिल की व्यवस्था होनी चाहिए। इस संबंध में आम सूचना जारी होने के बाद 15 दिन की अवधि लगभग समाप्त हो रही है।
कमी मिलने पर बिल्डिंग सील
इसके बाद जांच में कमी मिलने पर बिल्डिंग सील की जाएगी। बिल्डिंग बायलॉज के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण, नोटिस और फायर ड्रिल कराई जा रही है, ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।
हेल्पलाइन पर की जा सकती है शिकायत
स्कूलों में किताबों और स्टेशनरी के नाम पर अधिक कीमत वसूली या जबरन खरीद की शिकायतों को लेकर प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नम्बर 0731-2471117 पर अभिभावक सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह हेल्पलाईन कार्यालयीन समय में कार्यरत रहेगी। शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग की टीम तुरंत जांच कर कार्रवाई करेगी। उक्त हेल्पलाइन पर अन्य शिकायतें भी कार्यालयीन समय में दर्ज कराई जा सकती है।
लापरवाही पर अधिकारियों पर जुर्माना
शिवम वर्मा ने बैठक में एक अभिनव पहल करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं समाधानपरक निराकरण के लिए आवेदकों को सीधे बुलाकर समक्ष में सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के तहत लंबित पांच प्रकरणों के आवेदकों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारी पर अर्थदंड
बैठक में उक्त प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर नगर निगम के अधिकारी वसीम खान पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। इसी प्रकार सब इंजीनियर सिद्धार्थ बरावलिया पर 5 हजार रुपए तथा देपालपुर-बेटमा की मुख्य नगर पालिका अधिकारी रंजना गोयल पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। अन्य मामले में नगर निगम के अधिकारी मोहित पवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हातोद क्षेत्र के एक सीमांकन मामले में गंभीर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
समर्थन मूल्य पर 10 अप्रैल से गेहूं का उपार्जन होगा शुरू
जिले में 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन शुरू होगा। जिले में कुल 90 केंद्र बनाए गए हैं। किसानों के लिए पानी, शेड, टॉयलेट, बैठने व कैंटीन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए। सभी खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं।
राजस्व अभियान की अवधि बढ़ी
बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व विभाग का पोर्टल बंद रहने के कारण अभियान की अवधि आगामी 10 दिन बढ़ाई गई है। इस अभियान की पूर्व में 31 मार्च अंतिम तिथि थी।
आयुष्मान योजना में मानकों का पालन जरूरी
बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मानकों का पालन नहीं करने पर 30 अस्पतालों को पैनल से बाहर किया गया है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सभी अस्पतालों को निर्धारित मापदंडों का पालन करना अनिवार्य है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, निशा डामोर, रोशन राय, रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
---
संबंधित समाचार

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!