रिटायर्ड फौजी की गोली लगने से मौत: घर में अकेले थे; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम इलाके का है, जहां गुरुवार रात यह घटना सामने आई।
गोली की आवाज से मचा हड़कंप
मृतक की पहचान 58 वर्षीय रामस्वरूप भदौरिया के रूप में हुई है। घटना के समय वे घर में अकेले थे, जबकि उनका परिवार गांव गया हुआ था। रात करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जहां वे कमरे में गंभीर हालत में पड़े मिले।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पड़ोसियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और घायल रामस्वरूप को पहले बिरला अस्पताल और फिर जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रात करीब 1 बजे पुलिस को दी गई।
सीने में लगी गोली
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के सीने में गोली लगी थी। घटनास्थल से उनकी लाइसेंसी राइफल और शराब का क्वार्टर बरामद हुआ है। हालांकि, बंदूक साफ करने से जुड़ा कोई उपकरण मौके पर नहीं मिला, जिससे मामले में संदेह और गहरा गया है।
हादसा या आत्महत्या?
परिजन इस घटना को बंदूक साफ करते समय हुआ हादसा बता रहे हैं, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल के अनुसार, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!