रिटायर्ड आईएएस का विवादित बयान: मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं,जबरन नसबंदी कराए सरकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और लेखक नियाज खान फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने देश की बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए जबरन नसबंदी लागू करने की वकालत की है। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
डॉन अबू सलेम की प्रेम कहानी लिख चुके
शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में नियाज खान ने देश की बढ़ती जनसंख्या को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि आबादी नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने लिखा कि लोग स्वेच्छा से नसबंदी कराएं या सरकार इस दिशा में अनिवार्य व्यवस्था पर विचार करे। नियाज खान डॉन अबू सलेम की प्रेम कहानी और ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ जैसे उपन्यास लिख चुके हैं।
देश की डेढ़ अरब आबादी अब नासूर बनी
नियाज खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि देश की डेढ़ अरब आबादी अब नासूर बन चुकी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोगों की जबरदस्ती नसबंदी कराने पर विचार किया जाए। उन्होंने लिखा कि लोग स्वयं नसबंदी कराएं या सरकार इसे अनिवार्य बनाए। खान ने आगे कहा कि मुस्लिम समुदाय में ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं, इसलिए उनकी नसबंदी कड़ाई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो देश का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
भ्रष्टाचार और राजनीति पर भी साधा निशाना
इसी दिन किए गए एक अन्य पोस्ट में नियाज खान ने देश में भ्रष्टाचार और राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि भ्रष्टाचार देश को भीतर से कमजोर कर रहा है, लेकिन आम लोग इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता स्वयं भ्रष्ट नेताओं को चुनकर सत्ता तक पहुंचाती है और बाद में व्यवस्था पर सवाल उठाती है। खान ने यह भी लिखा कि ऐसे माहौल में भारत के सुपरपावर बनने के दावों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
वैचारिक संकट पर भी जताई चिंता
गुरुवार को किए गए एक अन्य पोस्ट में नियाज खान ने देश की राजनीति में वैचारिक संकट का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि सत्ता की राजनीति में नेताओं की विचारधाराएं तेजी से बदल रही हैं। उनके मुताबिक कई नेता राजनीतिक लाभ के लिए अपनी मूल विचारधारा छोड़ देते हैं, जबकि आम जनता केवल दर्शक बनकर रह जाती है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!