रिटायर्ड बैंककर्मी से 17.37 लाख की ठगी: मुनाफे का झांसा देकर फंसाया; नंबर बंद कर हुए फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां शेयर और IPO में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगों ने एक 71 वर्षीय बुजुर्ग से करीब 17.37 लाख रुपए ठग लिए।
गूगल विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल
पुलिस के मुताबिक पारसी मोहल्ला निवासी पूनमचंद महाजन (71), जो एक निजी बैंक से रिटायर्ड हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च के आसपास गूगल पर 5paisa Capital के नाम से विज्ञापन देखा, जिसके बाद उन्होंने संबंधित ऐप डाउनलोड कर ली।
कॉल कर बनाया भरोसा, पहले छोटा निवेश
ऐप डाउनलोड करने के बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वालों ने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताते हुए निवेश के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में 2 और 3 मार्च को 10-10 हजार रुपए निवेश कराए गए और कुछ दिनों तक मुनाफा दिखाकर भरोसा जीत लिया गया।
IPO के नाम पर लाखों रुपए ऐंठे
विश्वास बनने के बाद आरोपियों ने शेयर में निवेश के नाम पर 2 लाख रुपए और IPO के नाम पर करीब 12 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
पैसे निकालने पर ‘मार्जिन मनी’ का झांसा
जब पीड़ित ने बेटे के इलाज के लिए पैसे निकालने की बात कही, तो आरोपियों ने पहले 10% और फिर 30% मार्जिन मनी जमा करने को कहा। इस बहाने उनसे करीब 4.60 लाख रुपए और ट्रांसफर करवा लिए गए।
रकम लेने के बाद संपर्क तोड़ा
इतनी बड़ी राशि लेने के बाद आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए और न ही कॉल या मैसेज का जवाब दिया। इस तरह कुल 17 लाख 37 हजार रुपए की ठगी की गई।
FIR दर्ज, जांच शुरू
पीड़ित ने पहले क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। जांच के बाद मामला थाने भेजा गया, जहां अब FIR दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!