घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड बैंककर्मी का शव: लोगों में दहशत का माहौल; हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बलपुरवा बस स्टैंड के पास स्थित एक घर में 81 वर्षीय बुजुर्ग का शव नग्न और खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।
खाना बनाने पहुंची महिला ने देखा भयावह मंजर
मृतक की पहचान 81 वर्षीय जगदीश प्रसाद मिश्रा के रूप में हुई है, जो बैंक से सेवानिवृत्त बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से घर में अकेले रह रहे थे। रोजाना की तरह जब उनके घर खाना बनाने आने वाली महिला पहुंची, तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में बुजुर्ग का शव खून से सना हुआ पड़ा था। महिला ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चोरी के दौरान हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसे होंगे। संभव है कि बुजुर्ग द्वारा विरोध किए जाने पर उनकी हत्या कर दी गई हो। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों और घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल
फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!