करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी: टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
करीब 2600 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे उज्जैन-गरोठ हाईवे पर ट्रैफिक शुरू होने से पहले ही निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सड़क के लिए डाली गई मिट्टी के दबाव को रोकने के लिए बनाई गई रिटेनिंग वॉल के ब्लॉक धंसने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को सीमेंट-कांक्रीट का सहारा दिए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर कालियादेह पैलेस जाने वाले रास्ते के ब्रिज के पास करीब 15 दिन पहले रिटेनिंग वॉल का एक हिस्सा धंस गया था।
इसके बाद निर्माण एजेंसी जीएचवी (गुलाब हुसैन वीजापुर) की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्से के बाहर सीमेंट-कांक्रीट का बड़ा ब्लॉक बनाकर उसे सहारा दिया गया।
ट्रैफिक शुरू होने से पहले ही धंसने लगी दीवार
हाईवे पर रिटेनिंग वॉल का काम सड़क के किनारे डाली गई मिट्टी के दबाव को रोकने के लिए किया जाता है। लेकिन यहां दीवार के ब्लॉक दबाव झेलने से पहले ही धंसने लगे।
इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से को स्थायी रूप से सुधारने के बजाय बाहर से कांक्रीट का सहारा दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि निर्माण के दौरान ही रिटेनिंग वॉल में इस तरह की समस्या सामने आ रही है तो भविष्य में भारी यातायात शुरू होने के बाद इसकी मजबूती को लेकर गंभीर चिंता हो सकती है।
देवास रोड का 500 मीटर हिस्सा भी जांच के घेरे में
हाईवे के देवास रोड से लगे करीब 500 मीटर हिस्से की गुणवत्ता को लेकर भी पहले सवाल उठ चुके हैं। बताया गया है कि एनएचएआई के नए अधिकारी ने निर्माण एजेंसी को फटकार लगाते हुए इस हिस्से को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं।
एक ही प्रोजेक्ट में अलग-अलग स्थानों पर निर्माण संबंधी खामियां सामने आने के बाद अब पूरे हाईवे की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठ रही है।
कांक्रीट का सहारा देकर समस्या छुपाने पर सवाल
कालियादेह पैलेस मार्ग के पास जिस हिस्से में रिटेनिंग वॉल धंसी थी, वहां बाहर से बनाया गया बड़ा सीमेंट-कांक्रीट ब्लॉक अब चर्चा का विषय है।
सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था है या क्षतिग्रस्त निर्माण को इसी तरह छोड़ने की कोशिश की गई है।
यदि रिटेनिंग वॉल के ब्लॉक वास्तव में संरचनात्मक दबाव के कारण धंसे हैं, तो केवल बाहर से कांक्रीट का सहारा देना पर्याप्त है या नहीं, इसकी तकनीकी जांच जरूरी है।
उच्चस्तरीय जांच की जरूरत
करीब 2600 करोड़ रुपए के इस महत्वपूर्ण हाईवे प्रोजेक्ट पर ट्रैफिक शुरू होने से पहले ही निर्माण गुणवत्ता से जुड़े सवाल सामने आना गंभीर विषय है।
ऐसे में रिटेनिंग वॉल, सड़क की मिट्टी की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और निर्धारित तकनीकी मानकों की स्वतंत्र जांच की जरूरत है।
अब देखना होगा कि एनएचएआई और निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और धंसे हुए हिस्से की मरम्मत के बजाय उसे तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा बनाया जाता है या नहीं।
संबंधित समाचार

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!