खबर
Top News

किस मामले में सरकार से दो सप्ताह में मांगा जवाब: इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 2:08 pm
शेयर करें:
किस मामले में सरकार से दो सप्ताह में मांगा जवाब

खुलासा फर्स्ट,जबलपुर।
मध्य प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पिछले नौ वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो सप्ताह के भीतर शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर उसमें छात्रसंघ गठन और चुनाव से जुड़े प्रावधानों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तथा इसकी जानकारी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने बुधवार को जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को निर्धारित की गई है।

2017 से बंद है छात्रसंघ गठन की प्रक्रिया
जनहित याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश के शासकीय उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव और गठन की प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी है। इससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और अपनी समस्याएं संस्थागत स्तर पर रखने का अवसर नहीं मिल पा रहा है।

लिंगदोह समिति की सिफारिशों का हवाला
याचिकाकर्ता अदनान अंसारी की ओर से अधिवक्ता अक्षरदीप ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट से अनुमोदित लिंगदोह समिति की सिफारिशों का प्रभावी ढंग से पालन नहीं कर रही है। उनका कहना था कि छात्रसंघ चुनाव कराना उच्च शिक्षा संस्थानों में लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सरकार ने क्या कहा?
राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अकादमिक कैलेंडर अंतिम चरण में तैयार किया जा रहा है। सरकार ने आश्वासन दिया कि इस बार कैलेंडर में छात्रसंघ गठन और चुनाव संबंधी प्रावधानों का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा।

अब सभी की नजर 3 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई पर रहेगी, जहां सरकार को यह बताना होगा कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।

संबंधित समाचार

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई
Top News

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

5 minutes ago
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

25 minutes ago
व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

38 minutes ago
इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी
Top News

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

about 1 hour ago
चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत
Top News

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

about 2 hours ago
इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी
Top News

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

about 2 hours ago
प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर
Top News

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

about 2 hours ago
ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी
Top News

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

about 2 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

about 3 hours ago
पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Top News

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

about 3 hours ago
दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी
Top News

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

about 4 hours ago
इंदौर में कांग्रेस को झटका
Top News

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

about 4 hours ago
पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Top News

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!